अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 14 से 20 जुलाई तक होंगे ऑडिशन

by

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच, पीएम श्री स्कूल चंबा में होगी चयन प्रक्रिया

एएम नाथ। चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों के चयन हेतु 14 से 20 जुलाई तक ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला अधिकारी मिंजर मेला समिति अमित मैहरा ने बताया कि सभी ऑडिशन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंबा में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक होंगे।
उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को नगर परिषद चंबा, 15 जुलाई को उपमंडल चंबा, 16 जुलाई को उपमंडल भाटियात एवं डलहौजी, 17 जुलाई को उपमंडल सलूणी एवं तीसा, 18 जुलाई को उपमंडल भरमौर एवं पांगी तथा 20 जुलाई को जिला चंबा से बाहर के कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे।
अमित मैहरा ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए ऑडिशन समिति का गठन किया गया है। समिति निर्धारित मानकों के आधार पर कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों का चयन करेगी। चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक मंच पर अपनी कला और प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी इच्छुक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक तैयारी के साथ उपस्थित होकर ऑडिशन में भाग लेने का आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1000 पैट्रो ईंधन आधारित टैक्सियों को ई-वाहनों से बदलेगी, प्रदान की जाएगी 40 प्रतिशत सब्सिडी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां परिवहन, श्रम एवं रोज़गार विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पैट्रो ईंधन चालित टैक्सियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवाली पर्व के चलते 28 अक्तूबर को वेतन और पेंशन सभी कर्मचारियों, पेंशनरों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, आउटसोर्स कर्मचारियों को कर दी जाएगी जारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ढली उप-नगर में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान के लिए 8.28 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी मंदिर लिल्ली, भनोता में लगा विशाल भण्डारा : हजारों भक्तों ने मंदिर में टेका माथा, भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण

एएम नाथ। चम्बा :  ज्वालामुखी मंदिर लिल्ली, भनोता में रविवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों भक्तों ने मंदिर में माथा टेककर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी के प्रधान...
Translate »
error: Content is protected !!