मेरा युवा भारत पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला समन्वय समिति की पहली बैठक

by

युवाओं के पंजीकरण, कौशल विकास और रोजगार अवसरों पर विभागों ने बनाई संयुक्त रणनीति

एएम नाथ। चम्बा : मेरा युवा भारत, चंबा के तत्वावधान में जिला युवा सेवाएं अधिकारी राहुल गर्ग की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की प्रथम बैठक मेरा युवा भारत कार्यालय में आयोजित हुई। उल्लेखनीय है कि समिति का गठन 7 जुलाई 2026 को किया गया था। बैठक में जिले में चल रहे इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक युवाओं का मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। साथ ही पोर्टल के प्रभावी उपयोग और इसके माध्यम से उपलब्ध शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं स्वयंसेवी अवसरों की जानकारी युवाओं तक व्यापक स्तर पर पहुंचाने पर चर्चा हुई।
बैठक में युवा एवं खेल गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए खेल विभाग और मेरा युवा भारत के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी विचार किया गया। युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जानकारी दी गई कि मेरा युवा भारत पोर्टल के माध्यम से आईआईएससी बेंगलुरु के सहयोग से सेमीकंडक्टर विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए बी.टेक. स्नातक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एचआईवी/एड्स और टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। बैठक में सभी सदस्यों ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समन्वित प्रयासों का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी को हर मौसम में सड़क संपर्क और राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ना जरूरी : सांसद हर्ष महाजन ने उठाई मांग

एएम नाथ। नई दिल्ली : सांसद हर्ष महाजन ने राज्यसभा में चंबा जिले की पांगी घाटी के लिए हर मौसम में सड़क संपर्क को लेकर मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पांगी घाटी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हथौड़ी से ताला तोड़ा, 40 हजार नकद और सोना समेटा; CCTV में कैद हुआ चोर

एएम नाथ।  हमीरपुर। पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के तहत चकमोह पंचायत के वार्ड नंबर-5 में मंगलवार शाम एक घर में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया। घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक सहायता के 9 लाख के चैक : सत्ती ने 30 लाभार्थियों को दिए मुख्यमंत्री राहत कोष से

ऊना : 22 जुलाई – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रक्कड़ काॅलोनी स्थित विद्युत विभाग के विश्राम गृह में 30 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 9 लाख राशि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंदौरा उत्सव के तहत महिला खेल प्रतियोगिताएँ संपन्न, 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत

इंदौरा उत्सव की तैयारियों का मलेंद्र राजन ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश एएम नाथ। इंदौरा :  इंदौरा विधानसभा में 18-19 दिसंबर को आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित इंदौरा उत्सव के उपलक्ष्य पर...
Translate »
error: Content is protected !!