अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस और समर्थ अभियान पर गगरेट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

by
कार्यशाला में जलभराव, भूस्खलन एवं सुरक्षित निर्माण पर हुई चर्चा
रोहित जसवाल।  ऊना, 17 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण, शिमला के दिशा-निर्देशानुसार आज (शुक्रवार) को होटल हेवन हाइट्स, गगरेट में अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस एवं जन जागरूकता अभियान समर्थ 2025 के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला जिला इंटर एजेंसी ग्रुप एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई।
कार्यशाला की अध्यक्षता तहसीलदार एवं कार्यकारी दंडाधिकारी गगरेट कुलताज सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला ऊना में बढ़ती जलभराव की समस्या, उसके कारणों, संभावित समाधानों और नीतिगत हस्तक्षेपों पर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान भूस्खलन, सुरक्षित निर्माण अभ्यास और आपदा प्रबंधन से जुड़ी अन्य चुनौतियों पर भी चर्चा की गई, ताकि भविष्य में जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2023 और 2025 के दौरान आई प्राकृतिक आपदाओं ने यह स्पष्ट किया है कि आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और तैयारी ही नुकसान को कम करने का सर्वोत्तम उपाय है।
जिला इंटर एजेंसी ग्रुप, ऊना के कन्वीनर प्रो. जसबीर सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में जलभराव, भूस्खलन, जंगल की आग जैसी आपदाओं के कारणों और उनसे निपटने की रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उपायुक्त कार्यालय ऊना के प्रशिक्षण समन्वयक राजन कुमार शर्मा ने जिला ऊना की विभिन्न आपदाओं और हैज़र्ड प्रोफाइल पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (प्प्प्ज्), ऊना के डॉ. प्रिंस शर्मा एवं उनकी टीम ने आपदा प्रबंधन में तकनीकी नवाचारों और सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर सत्र संचालित किया। इसी सत्र में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, दौलतपुर चौक के कनिष्ठ अभियंता गौरव ने सुरक्षित निर्माण अभ्यास से संबंधित तकनीकी बिंदुओं पर प्रतिभागियों के साथ संवाद किया।
इस अवसर पर तहसील कार्यालय घनारी से कानूनगो सतीश चौधरी, जिला इंटर एजेंसी ग्रुप के सदस्य, गैर सरकारी संगठन अंकुर, मनीषा, एनजीओ एक मौका, एक उम्मीद के सदस्य और स्थानीय आपदा प्रबंधन के स्वयंसेवी उपस्थित रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल डीजीपी का कार्यभार देखेंगे आईपीएस संजीव रंजन ओझा : अटवाल को इस बार नहीं मिली जिम्मेदारी

साल 1989 के आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का कार्यभार देखेंगे। हिमाचल प्रदेश पुलिस के मौजूदा महानिदेशक संजय कुंडू 13 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं। संजय कुंडू 11...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त पंचायत बनाने में योगदान दें आंगनबाड़ी वर्कर : एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान ने कहा, गर्भवती और प्रवासी बच्चों की नशे से बचाव पर करें काउंसलिंग

ऊना, 24 जुलाई – एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नशा मुक्त ऊना अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी तथा गर्भवती और प्रवासी कामगारों के बच्चों को नशे से बचाव के...
हिमाचल प्रदेश

शिकायत निवारण समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हुई अनदेखी को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया : प्रतिभा सिंह

कुल्लू : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिकायत निवारण समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हुई अनदेखी को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है। उन्हें समिति में शामिल करना बहुत जरूरी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री राहत कोष से 64 लाभार्थियों को दी 85 लाख की दी राहत : राम कुमार

सरकार की नीतियों का लाभ उठाने के लिए आगे आएं: राम कुमार ऊना 16 फरवरी: हिमाचल प्रदेश उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली लघु सचिवालय में 64 लाभार्थियों को...
Translate »
error: Content is protected !!