हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एम्बुलेंस के पहिए : यूनियन ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

by
एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस यूनियन हड़ताल पर जा सकती है। यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि यूनियन ने सरकार से न्यूनतम वेतन को लेकर कई बार मांग उठाई है लेकिन इसे अनसुना किया गया है।
उन्होंने कहा है कि 24 घंटे के अंदर अगर उनकी मांग पर गौर नहीं किया जाता है तो वह मजबूरन 24 घंटे की हड़ताल पर जाएंगे।  108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार में भी अपनी मांगों को लेकर यूनियन ने हड़ताल की जिसके बाद कंपनी को हटा दिया गया।
वर्तमान में कंपनी न्यूनतम वेतन देने के लिए फॉर्म 5 मांग रही है लेकिन सरकार इसे नहीं दे रही है,जिससे कर्मचारी काफी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मिले हैं।
उन्होंने एनएचएम को बैठक करने के लिए कहा था लेकिन एक महीने बाद भी उनकी मांगों को लेकर कुछ नहीं हुआ है।   अथॉरिटी ने उनका न्यूनतम वेतन 17235 रुपए तय किया है लेकिन उन्हें साढे 13500 ही मिल रहे हैं। प्रदेश में 1800 के करीब कर्मचारी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सभी विषयों को जानते हैं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनके समक्ष भी यह विषय कई बार उठाया गया, लेकिन आज अधिकारी सही तरीके से बात सरकार के समक्ष नहीं रख रहे हैं।
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 24 घंटे के अंदर उनकी मांग को नहीं माना जाता है तो वह मजबूरन उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे और 24 घंटे की हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में खाना खाने के बाद छात्रों की बिगड़ी तबीयत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ी अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप गुरदासपुर : गुरदासपुर के एक स्कूल में छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी सेरी मंच पर होली में उत्पात : हुड़दंगियों ने लड़की के सिर पर मारा बीयर कैन, नाचते हुए लहूलुहान हुई

एएम नाथ। मंडी : छोटी काशी मंडी में सोमवार को होली का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोला। साउंड सिस्टम की धुनों पर सेरी मंच पर खूब गुलाल उड़ा। मंडी में सेरी मंच पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘रोहड़ू का व्यवस्था परिवर्तन कब होगा?’……‘सीएम बनने के लिए किन चुनौतियों से गुजरे?’ से लेकर ‘व्यवस्था परिवर्तन कब होगा?’ तक—छात्रों ने सुक्खू से पूछे बेबाक सवाल

पीएम श्री स्कूल रोहड़ू में मुख्यमंत्री ने किया बच्चों से संवाद; स्कूल भवन के लिए 2 करोड़ रुपये की घोषणा, खेल सुविधाओं और स्मार्ट क्लासरूम पर भी दिया आश्वासन एएम नाथ।  रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में कोटला व शाहपुर से विद्युत फीडरों की होगी व्यवस्था : कुलदीप सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...
Translate »
error: Content is protected !!