AIMRA ने आयोजित किया ‘फ्यूचर डॉक्टर्स ऑफ भारत : जालंधर एडिशन 2026’, विद्यार्थियों को मेडिकल करियर की दी विस्तृत जानकारी

by

जालंधर, 6 जुलाई. : ऑल इंडिया मेडिकल एंड रिसर्च एसोसिएशन  द्वारा “फ्यूचर डॉक्टर्स ऑफ भारत – जालंधर एडिशन 2026” के अंतर्गत वन-टू-वन काउंसलिंग सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया।

काउंसलिंग सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीवीएससी, एलाइड हेल्थ साइंसेज तथा पीएचडी सहित विभिन्न मेडिकल एवं स्वास्थ्य संबंधी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, काउंसलिंग, छात्रवृत्ति, विभिन्न विश्वविद्यालयों में उपलब्ध अवसरों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की जिज्ञासाओं का व्यक्तिगत रूप से समाधान भी किया गया।
इस अवसर पर AIMRA के President श्री कृष्ण कुमार ने कहा कि सही मार्गदर्शन और समय पर मिली जानकारी विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सही करियर विकल्प और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने लक्ष्य को आत्मविश्वास के साथ प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि AIMRA भविष्य में भी देशभर में ऐसे काउंसलिंग एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने भी AIMRA की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंखों के आपरेशन नि:शुल्क, रक्त परीक्षण एवं अन्य आपरेशन आधे रेट पर

बाबा बुद्ध सिंह जी दहन की चौथी बरसी मौके नि:शुल्क मैडिकल एवं नेत्र जांच शिविर 20 को – बीबी सुशील कौर गढ़शंकर : गुरु नानक मिशन इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट नवाग्रां कुलपुर में 20 अप्रैल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड में पहले दिन दाखिल हुए 6 नामांकन पत्र

जोगिंदर नगर, 07 मई। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रक्रिया के नामांकन के पहले दिन आज जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 6 लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाएं 5 दिनों तक नहीं पहनती कपड़े, हैरान कर देगी वजह

एएम नाथ। कुल्लू :  भारत विविधताओं वाला देश है, यहां हर राज्य और शहर में आपको अलग-अलग लोग और अलग-अलग मान्यताएं देखने को मिलेंगी। बाहरी लोगों को ये मान्यताएं अजीब लग सकती हैं, लेकिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहले तिरुपति का आशीर्वाद : प्रचार उसके बाद मुख्यमंत्री ने हैदराबाद के लिए भरी उड़ान

एएम नाथ। शिमला हिमाचल में प्रचार से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तिरुपति में नत्मस्तक होंगे। मुख्यमंत्री यहां से आशीर्वाद लेने के बाद प्रदेश में प्रचार का अभियान शुरू करेंगे। ऐसे में हिमाचल लोकसभा...
Translate »
error: Content is protected !!