तपोवन में विस सत्र 19 से 23 दिसंबर तक होगा आयोजित, सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी सुनिश्चित – शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताही: विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

by

धर्मशालाः 04 दिसंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी तथा सी०सी०टी०वी० तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। सत्र के दौरान तपोवन विधान सभा भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सुरक्षा पूर्व की भांति चाक चैबंद रहेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार तथा विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को जारी किए गए शासकीय पास प्रमुखता से प्रदर्शित करने होंगे ताकि सुरक्षा कर्मियों को फ्रिस्किंग की कम से कम आवश्यकता रहे। सोमवार को तपोवन विधानसभा भवन में पे्रस वार्ता को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चैदहवीं विधान सभा का चतुर्थ सत्र 19 दिसम्बर, 2023 से 23 दिसम्बर, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। 19 दिसम्बर को मंगलवार के दिन प्रातः 11 बजे सत्र का शुभारम्भ होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस सत्र में कुल 5 बैठकें होगी तथा 23 दिसम्बर को शनिवार के दिन भी बैठक आयोजित की जाएगी। 21 दिसम्बर, 2023 का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। सत्र की अधिसूचना 29 नवम्बर, 2023 को पहले ही जारी की जा चुकी है। सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही माननीय सदस्यों से प्रश्नों से सम्बन्धित सूचनाएँ विधान सभा सचिवालय को आनी शुरू हो गई है।
उन्होने कहा कि शीतकालीन सत्र की तैयारियों के लिए जिला प्रशासन जिलाधीश काँगडा की अध्यक्षता में पहले भी बैठकें कर चुका है लेकिन सत्र के दृष्टिगत आज उनकी अध्यक्षता में पहली बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें जिला प्रशासन के हर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। तपोवन भवन में मुरम्मत तथा साफ- सफाई का कार्य समय रहते पूर्ण किया जाएगा। सत्र में भाग लेने आ रहे पक्ष तथा प्रतिपक्ष के माननीय सदस्यों की ठहरने की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेस तथा एक डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टॉफ के कर्मचारी भी तपोवन परिसर में डयूटी पर तैनात रहेंगे।
विधान सभा भवन के अन्दर मोबाईल, लैपटॉप तथा अन्ध इलैक्ट्रॉनिक वस्तु के ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा। तपोवन विधान सभा भवन तथा परिसर को कृत्रिम दुधिया रोशनी से सुसज्जित किया जाएगा। जिलाधीश काँगड़ा, पुलिस अधीक्षक काँगड़ा, उप-निदेशक पर्यटन, महाप्रवन्धक दूर संचार धर्मशाला, मुख्य चिकित्सक अधिकारी धर्मशाला, आयुक्त नगर निगम धर्मशाला, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति विभाग, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण (विद्युत), उप निदेशक जन सम्पर्क विभाग धर्मशाला तथा क्षेत्रिय प्रबन्धक पथ परिवहन निगम धर्मशाला को सत्र से सम्बन्धित कार्य समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है ताकि सत्र का कार्य बिना व्यवधान के अविलम्ब चलता रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार के कड़े फैसलों का 70 प्रतिशत आबादी पर प्रभाव नहींः मुख्यमंत्री सुक्खू

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री ने दी 43.37 करोड़ की सौगात कसुम्पटी :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को 43.37 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेच में आयोजित किया गया निशुल्क स्वास्थ्य व दंत चिकित्सा शिविर

शिमला, 21 फरवरी – हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस एवं आईजीएमसी दन्त चिकित्सा विभाग के तत्वाधान में आज शिक्षा खंड मशोबरा जिला शिमला के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय घरेच में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महेंद्र पाल गुर्जर ने संभाला नगर निगम ऊना के आयुक्त का कार्यभार : गिनाईं प्राथमिकताएं

रोहित जसवाल। ऊना, 13 जनवरी। ऊना के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को नवगठित नगर निगम ऊना के प्रथम आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने आयुक्त के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शांति व भाईचारा हिमाचल प्रदेश के विकास का आधारः सतपाल सिंह सत्ती पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंति दिवस पर ऊना में 6 स्थानों पर आयोजित किया गया समारोह शिमला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दिखाया गया सीधा प्रसारण

ऊना (25 जनवरी)- पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंति के उपलक्ष्य पर 25 जनवरी को जिला ऊना में छह स्थानों पर शिमला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे लोगों ने...
Translate »
error: Content is protected !!