चुनाव आते ही महिला सम्मान निधि के नाम पर फिर महिलाओं से धोखा करना चाह रही सरकार : जयराम ठाकुर

by
एक भी महिला को सम्मान निधि नहीं मिली है लेकिन हर जगह पोस्टर नज़र आ रहे हैं :  चुनाव के ठीक पहले ही क्यों कांग्रेस को क्यों याद आती है महिला सम्मान निधि
अस्पताल में मरीज़ भटक रहे हैं सरकार को कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा
एएम नाथ। शिमला
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं से छल कर रही है। जिस तरह से विधानसभा चुनाव के समयप्रदेश की माताओं बहनों से महिला सम्मान निधि के नाम पर फ़ॉर्म भरवाए गए उसी प्रकार इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस सरकार महिलाओं से सम्मान निधि के नाम पर फिर से फ़ॉर्म भरवा रही है। कांग्रेस सरकार पूरी तरह बेनक़ाब हो गई है अब प्रदेश के लोग इनके झाँसे में नहीं आने वाले हैं। प्रदेश के लोग लोक सभा के चुनाव में कांग्रेस की कारगुजारियों का करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा महिला सम्मान निधि के जो फ़ॉर्म भरवाए गए थे उन फॉर्म्स का क्या हुआ और चुनाव आते ही कांग्रेस को महिला सम्मान निधि की याद क्यों आती है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महिला सम्मान निधि के न तो नियम स्पष्ट हैं और न ही कोई अधिसूचना जारी हुई है। सबसे हैरानी की बात ये है कि दो हफ़्ते पहले पारित बजट में भी इस योजना का कोई ज़िक्र नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि सरकार इस योजना को कैसे शुरू करेगी और कौन से लोग इस इस योजना के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 22 लाख महिलाएँ ऐसी हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है और कांग्रेस की गारंटी के अनुसार पात्र हैं। कांग्रेस के सभी नेताओं ने भी साफ़ तौर पर कहा था कि प्रदेश की 18-60 वर्ष के बीच की सभी महिलाओं को बिना किसी शर्त महिला सम्मान निधि दी जाएगी। लेकिन मुख्यमंत्री ने हाल में जो घोषणा की है वह अपने आप में विरोधाभासी है। वह कहते हैं 5 लाख महिलाओं को यह राशि मिलेगी जिस पर 800 करोड़ रुपए ख़र्च होंगे। जबकि गारंटी के अनुसार इस योजना पर 4 हज़ार करोड़ से ज़्यादा की धनराशि खर्च होगी। सरकार की इस घोषणा को न प्रदेश के लोग समझ पा रहे हैं और न ही इसे क्रियान्वित करने वाले अधिकारी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की इस चुनावी गारंटी में एक भी महिला को यह सम्मान राशि अब तक नहीं मिली है लेकिन प्रदेश के हर प्रमुख स्थानों पर इस योजना के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना के तहत माताओं बहनों को योजना का लाभ देने की बजाय सरकार इस योजना के प्रचार-प्रसार पर ही पैसे ख़र्च कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार झूठी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के बजाए जनहित के कामों पर धन राशि ख़र्च करे तो ज़्यादा बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार के किसी भी झूठ-फ़रेब में हिमाचल के लोग आने वाले नहीं हैं। हर हिमाचली यह जानता है कि कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आयी है और झूठ बोल कर ही सत्ता में बने रहना चाहती है। इसलिए इस बार प्रदेश के लोग कांग्रेस को उसके हर झूठ का सही जवाब देने वाले हैं। लोक सभा में बीजेपी हर बूथ से बढ़त देकर बीजेपी के चारों प्रत्याशी को विजई बनाएगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।डॉक्टर सामूहिक हड़ताल पर हैं। अन्य सामान्य ऑपरेशन बंद हो गए हैं।लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है और दर-दर भटकने को मज़बूर हो रहे हैं। माँगें न माने जाने पर डॉक्टर और भी रणनीति बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन सरकार आँख मूँद कर बैठी है। सरकार की इस नाकामी से लोगों की जान पर बन आयी है।आज तकप्रदेश में ऐसी सरकार किसी ने नहीं देखी है जिसको किसी भी चीज से फ़र्क ही नहीं पड़ता है।सरकार जल्दी सेजल्दी स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना आईएल्ट्स, बिना इंटरव्यू लगातार आ रहे हैं यूके के स्टडी वीज़ा: कनवर अरोड़ा

नवांशहर/ गढ़शंकर : कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि बिना आईएल्ट्स और बिना इंटरव्यू के आज भी यूके के लगातार वीज़ा आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेअदबी मामले में दो दिन के रिमांड पर डेरा प्रेमी प्रदीप कलेर : बेअदबी मामलों के पीछे के कारणों और उन्हें अंजाम दिए जाने के बारे में पूछताछ की जाएगी

फरीदकोट :   बेअदबी मामले में गिरफ्तार डेरा सच्चा सौदा की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य प्रदीप कलेर को शनिवार को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने प्रदीप कलेर को दो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , विज्ञापन , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांडर्स से असेंबली तक साथ रही भगत सिंह की पिस्तौल ….88 साल तक गुमनाम रही शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पिस्तौल : काला पेंट हटाते ही चमक उठा इतिहास

सीरियल नंबर 168896 ने खोला राज; लाहौर से फिल्लौर, फिल्लौर से इंदौर और फिर हुसैनीवाला पहुंची शहीद-ए-आजम की ऐतिहासिक निशानी चंडीगढ़।   । नवंबर 2016 में मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित बीएसएफ के ट्रेनिंग सेंटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म का प्रयास

शिमला : 10 जुलाई हिमाचल प्रदेश के शिमला में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति नाबालिगा के साथ जबरदस्ती कर रहा...
Translate »
error: Content is protected !!