आप के राज्यसभा सासंद अशोक मित्तल से जुड़ी संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी : राघव चड्ढा की जगह बने हैं सदन के उपनेता

by

नई दिल्ली :  राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से उपनेता नियुक्त होने के कुछ ही दिनों बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने  सांसद अशोक कुमार मित्तल से जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी की।

मालूम हो कि आप ने हाल ही में सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाकर यह जिम्मेदारी अशोक मित्तल को सौंपी थी. इस फैसले के महज कुछ दिनों बाद ईडी की यह कार्रवाई कई राजनीतिक मायनों में भी अहम मानी जा रही है।

खबरों के मुताबिक, जिन जगहों पर छापेमारी की गई है, उनमें पंजाब के फागवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का परिसर भी शामिल है। मित्तल लवली ग्रुप के मालिक और विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं कुलाधिपति हैं. उनके भाई रमेश और नरेश विश्वविद्यालय के सह-मालिक हैं।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के 10 सांसदों में से एक मित्तल 2022 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे. वे रक्षा और वित्त संसदीय समितियों के सदस्य हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि मित्तल के घर पर छापा क्यों मारा जा रहा है।

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, एक अज्ञात अधिकारी ने इस संबंध में बताया, ‘केंद्रीय एजेंसी ने स्थानीय पुलिस से कोई सहायता नहीं मांगी है। ज्ञात हो कि पिछले साल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेत़त्व वाली केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी थी कि पिछले 10 वर्षों में राजनीतिक नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के 190 से अधिक मामलों में से केवल दो में ही दोषसिद्धि हुई है।

गौरतलब है कि भाजपा के विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के नेता आर्थिक खुफिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निशाने पर रहे हैं। इस संबंध में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘मोदी जी ने पंजाब में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. लेकिन पंजाब की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. वे भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख दुल्हनों के लिए ड्रेस कोड तय : 5 तख्तों के जत्थेदारों की तख्त श्री हजूर साहिब में मीटिंग में इस प्रस्ताव पर लगाई मुहर

पंजाब में सिख दुल्हनों के लिए ड्रेस कोड तय किया गया है। सिखों के 5 तख्तों के जत्थेदारों की तख्त श्री हजूर साहिब में मीटिंग में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई कि दुल्हनें...
article-image
पंजाब

शराब सस्ती करने की जगह रेत को सस्ता करें: पवन दीवान

चंडीगढ़: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने एक ट्वीट कर कहा है कि पंजाबियों को रेत सस्ती चाहिए शराब नहीं, घर बनाने हैं, उजाड़ने नहीं। पवन दीवान ने कहा कि शराब...
article-image
पंजाब

भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी सदस्य नियुक्त होने पर रिंकू चांदपुरी का सम्मान

पिपलीवाल गांव में आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने किया स्वागत, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा गढ़शंकर।  भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी सदस्य नियुक्त किए जाने पर श्री रिंकू चांदपुरी के सम्मान में गांव पिपलीवाल...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी द्वारा गांव गरचा की 4 लाख रुपये की ग्रांट जारी

सतवीर सिंह पल्ली झिक्की ने गांव वासियों को सौंपा चैक नवांशहर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा औड़ ब्लॉक के गांव गरचा के विकास हेतु 4 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!