सुबह राघव चड्ढा से Z+ सिक्योरिटी पंजाब सरकार ने छीनी : दोपहर में केंद्र ने दे दी Z सिक्योरिटी

by

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने जेड कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है. खबर है कि दिल्ली और पंजाब में राघव चड्ढा को अर्धसैनिक बल की सुरक्षा मुहैया कराई गई है ।

15 अप्रैल की सुबह ही पंजाब सरकार ने उनकी जेड प्लस सिक्योरिटी हटा दी थी, जिसके बाद ये खबर आई है।

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक इंटेलिजेंस ब्यूरो थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के बाद ये फैसला लिया गया है. कुछ दिन पहले ही पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया था और उनकी जगह सांसद अशोक मित्तल को पद दिया गया था. इस एक्शन के बाद राघव चड्ढा पर कई आरोप लगाए गए. पार्टी के कई नेताओं ने आरोप लगाया कि राघव पार्टी लाइन से हट चुके हैं।

राघव चड्ढा पार्टी के फैसले से खुश नहीं थे. उन्होंने एक वीडियो मैसेज के जरिए खुद पर लगे आरोपों का जवाब दिया और पार्टी को निशाने पर लिया था. इसके जवाब में पार्टी के नेताओं ने भी सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. तब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था ‘राघव चड्ढा कम्प्रोमाइज़्ड हो चुके हैं.’ इसके बाद से पार्टी और उनके रिश्ते के बीच खटास आई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

महिला आयोग दिल्ली ने जताई आपत्ति, महिलाओं से माफी मांगने को कहा : पुणे योग शिविर में बाबा रामदेव द्वारा दिए बयान पर

चंडीगढ़। पुणे के एक योग शिविर में शामिल होने के दौरान योग गुरु बाबा राम देव द्वारा महिलाओं के लिए की गई टिप्पणी दिल्ली महिला आयोग ने आपत्ति जताई है। बता दें कि बाबा...
article-image
पंजाब

महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा कर रहे हैं : भगवंत मान

सुनाम : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब सरकार महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलते हुए राज्य के विकास और लोगों की भलाई, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और...
Translate »
error: Content is protected !!