खालसा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित क्विज प्रतियोगिता करवाई

by
गढ़शंकर, 9 मार्च: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में लिबरल आर्ट्स सोसायटी के नेतृत्व में सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित एक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सिख इतिहास से संबंधित माताओं, महिलाओं की सिख इतिहास व समाज को देन संबंधी आयोजित क्विज प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों की सात टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें से कंप्यूटर साइंस विभाग की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, शिक्षा विभाग की टीम ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित करते हुए छात्रों को इस तरह की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और लिबरल आर्ट्स सोसाइटी के सदस्यों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। क्विज मास्टर की भूमिका छात्रा जसपिंदर कौर और उनकी टीम सदस्य गुरप्रीत कौर और लवप्रीत कौर ने निभाई। मंच संचालन हरविंदर कौर ने बाखूबी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देशवासियों को पड़ रही है बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार की मार : गुरनेक सिंह भज्जल

गढ़शंकर : आज सीपीआईएम तहसील गढ़शंकर की जनरल बाडी की बैठक गोपाल सिंह थांदी की अध्यक्षता में हुई। जिसको जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि जिस समय से देश में भाजपा की मोदी...
article-image
पंजाब

धर्म की रक्षा हेतु चार साहिबजादों का बलिदान समाज को हमेशा देता रहेगा प्रेरणा: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 23 दिसंबर :  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि साहिबजादों की ओर से छोटी उम्र में महान बलिदान देने...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने विभिन्न इलाकों में सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया

चंडीगढ़, 30 अगस्त: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी फंडों से शहर के सेक्टर-29 और कैंबवाला में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे जनता को समर्पित किए।...
article-image
पंजाब

पोसी ब्लॉक में  पहले दो दिन कुल 17023 बच्चों ने पी  पोलियो रोधक बूंदे

डॉ. रघबीर सिंह ने स्वयं किया अभियान का निरीक्षण पोसी ब्लॉक के 152 गांवों में 176 टीम व 18 पर्यवेक्षक ड्यूटी पर गढ़शंकर : पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी...
Translate »
error: Content is protected !!