करसोग में एक मकान में लगी भीषण आग, 50 वर्षीय व्य​क्ति की जिंदा जलकर मौत 

by
एएम नाथ। मंडी :   जिला मंडी के करसोग क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक मकान में भीषण आग लगने से एक व्य​क्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई है। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। शनिवार सुबह जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात को हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। घटना में लाखों का नुक्सान हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  करसोग के निकट बढारनू गांव में एक स्लेटपोश मकान में आग लग गई और मकान में रह रहा कृष्ण चंद (50) पुत्र प्रकाश चंद जिंदा जल गया। आसपास के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह पर पाकिस्तान में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी : भारत ने जताया कड़ा विरोध

भारत ने पाकिस्तान में शहीद भगत सिंह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है और इस्लामाबाद तक अपने विरोध को लेकर आगाह किया है। शुक्रवार को लोकसभा विदेश राज्य मंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

झांसे में फंस गई महिला : 12.54 लाख रुपये जमा पूंजी गंवा दी

प्रयागराज : अगर आपका भी किसी बैंक में खाता है और रकम ज्यादा जमा हैं तो आप बैंक की ओर से दिए जाने वाले लाभांश का ही इंतजार करें। अगर कोई बैंक कर्मचारी बनकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने श्री ज्वाला माता मंदिर में नवाया शीश : माता ज्वाला से प्रार्थना कि की प्रदेश में आ रही आपदाओं पर लगे विराम

डाइट किटें  मंत्री ने टीबी निक्षय मित्रों को वितरित की हेल्थ टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी : शांडिल राकेश शर्मा lज्वालामुखी/तलवाड़ा :  स्वास्थ्य एंव परिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किराये के कमरे में मिली मृत महिला : आरोपी निकला पति, सीसीटीवी में हुया कैद, ग्रिफ्तार

रामपुर बुशहर :  शिमला के रामपुर के डकोलढ़ में कमरे में युवती की मौत मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। युवती के परिजनों ने शक जाहिर किया था कि...
Translate »
error: Content is protected !!