प्रशासनिक अनुमति एवं बिना बजट प्रावधान के कोई भी न किया जाए निर्माण कार्य – लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

by

लोक निर्माण मंत्री ने विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

एएम नाथ। शिमला ।  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न जिलों में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यों के लिए आवंटित किए गए बजट को समयबद्ध खर्च किया जाए, ताकि अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होने पर सरकार के ध्यान में यह मामला लाया जा सके।

उन्होंने अधिकरियों को कार्यों की प्रगति रिपोर्ट का विवरण दो दिनों के भीतर अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अनुमति एवं बिना बजट प्रावधान के कोई भी निर्माण कार्य न किया जाए। यदि ऐसा हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों की जबावदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि एफआरए के अंतर्गत किसी निर्माण कार्य में बाधा आ रही है तो संबंधित अधिकारियों को तुरंत अवगत करवाया जाए।
उन्होंने निविदा प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अभिषेक जैन, प्रमुख अभियंता एन.पी. सिंह, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश कपूर और सभी जिलों से मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता भी शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित परिवारों का जाना कुशल क्षेम : प्रभावित परिवारों को वितरित की 1 लाख 45 हजार की राहत राशि

आपदा न्यूनीकरण कार्यों के अंतर्गत जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विधानसभा क्षेत्र भटियात के अंतर्गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में सड़कों, पुलों व भवनों पर 90 करोड़ रुपये से हो रहा विकास : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर, 3 फरवरी : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर आज शाहपुर विश्राम गृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

23-24 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी का अनुमान -हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज

एएम नाथ। शिमला : माचल प्रदेश में लंबे समय से चल रहे सूखे से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश में बारिश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोलाकार में बने संकेत आदेशात्मक होते हैं जिनका ड्राइवर के लिए हर स्थिति में पालन करना जरूरी होता , त्रिभुज में दिये गये संकेत चेतावनी : आरटीओ रमेश चन्द कटोच

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत कार्यशाला आयोजित ऊना, 23 जनवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को मुख्य ध्येय मानकर सरकार द्वारा चलाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं निरीक्षण अभियान के तहत आज इंडियन आॅयल...
Translate »
error: Content is protected !!