शिमला में पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही, पूरी पोलिंग पार्टी निलंबित

by

मतदान केंद्र में छोड़ी गई नोटा मुहर, 124 वोट पड़ने के बाद खुला मामला

चुनाव ड्यूटी में चूक पर प्रशासन सख्त, चार अधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

एएम नाथ। शिमला :  शिमला पंचायत चुनाव के दौरान गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने पोलिंग पार्टी संख्या-65 के सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला ग्राम पंचायत नरैन के वार्ड नंबर-1 स्थित ब्रांदली-1 मतदान केंद्र से जुड़ा है, जहां चुनाव प्रक्रिया के दौरान बड़ी चूक सामने आई।
जांच में पता चला कि मतदान कक्ष में एरो क्रॉस मार्क सील के साथ नोटा की रबर स्टाम्प भी खुली अवस्था में छोड़ दी गई थी। इसी दौरान एक मतदाता ने गलती से उम्मीदवार की जगह नोटा पर मुहर लगा दी। इसके बाद मामला चुनाव अधिकारियों के संज्ञान में आया और जांच शुरू की गई। शिकायत मिलने तक कुल 124 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
इस प्रक्रियात्मक लापरवाही के कारण कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया को रोकना पड़ा। प्रशासन ने इसे चुनाव ड्यूटी में गंभीर चूक मानते हुए पूरी पोलिंग पार्टी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की। निलंबित अधिकारियों में प्रीसाइडिंग अधिकारी अनिल कुमार तथा पोलिंग अधिकारी प्रकाश चंद, राज कुमार और रमेश चंद शामिल हैं। निलंबन अवधि के दौरान सभी अधिकारियों का मुख्यालय बीडीओ कार्यालय रामपुर निर्धारित किया गया है।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने स्पष्ट कहा कि चुनाव जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तय कर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शंभू धमाके के बाद रेलवे की सुरक्षा सख्त, ड्रोन से होगी निगरानी और 24 घंटे होगी गश्त: रवनीत बिट्टू

पटियाला पुलिस द्वारा शंभू के पास फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के पीछे सक्रिय आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किए जाने के एक दिन बाद केंद्र सरकार ने रेलवे सुरक्षा को लेकर कड़े...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनमोहन सिंह का मेमोरियल बनाएगी केंद्र सरकार : अमित शाह ने खड़गे और पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार को दी जानकारी

नई दिल्ली  – केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय राजधानी में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई।...
article-image
पंजाब

श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस गुरुद्वारा मंजी साहिब में मनाया

नवांशहर। स्थानीय बंगा रोड पर स्थित श्री गुरुद्वारा मंजी साहिब में गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी पर्व मनाया गया। भारी संख्या में संगत ने नतमस्तक होकर गुरु जी की महिमा का गुणगान श्रवण...
article-image
पंजाब

आपरेशन प्रहार चरण 2 : 170 संदिग्ध काबू , 141.75 ग्राम हेरोइन बरामद, 17 मामले किए दर्ज

नवांशहर  :  नवांशहर जिले में अपराध व नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “आपरेशन परहार चरण दो” के तहत पुलिस ने 72 घंटों के भीतर व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!