अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस … सामाजिक तालमेल व संचार में डाक विभाग का अहम योगदान : खन्ना

by

डाक विभाग के अधिकारीयों को खन्ना ने किया सम्मानित
होशियारपुर 9 अक्टूबर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस पर स्थानीय मुख्य डाक घर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके खन्ना ने कहा कि सामाजिक तालमेल में भारतीय डाक विभाग का हम योगदान है। खन्ना ने कहा कि डाक सेवाओं के माध्यम से हम अपने दुःख सुख अपने अज़ीज़ों के साथ साँझा करते हैं। डाक विभाग के माध्यम लोगों तक अपनों की खुशखबरियाँ तथा उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होने के सन्देश नियुक्ति पत्रों के रूप में युवाओं को प्राप्त होते हैं और युवा अपने कर्मक्षेत्र के माध्यम से देश की प्रगति में अपना योगदान देते हैं। खन्ना ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस पर हमारा यह कर्त्तव्य बनता है कि समाज में उचित तालमेल और संचार स्थापित करने वाले डाक अधिकारीयों और कर्मियों का आभार व्यक्त करें। इस मौके खन्ना ने डाक अधियरियों व कर्मियों ko सम्मानित करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई। इस मौके भारत भूषण वर्मा तथा डाकघर के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्रकार रामपाल भारद्वाज की माता का देहांत : अंतिम संस्कार में समाजिक, राजनीतिक व धर्मिक संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधि हुए शामिल

गढ़शंकर : पत्रकार और समाज सेवी रामपाल भारद्वाज की माता मदन कांता का कल देर रात देहांत हो गया। वह कुछ दिनों से डीएमसी लुधियाना में इलाज के लिए उपचाराधीन थी। कल शाम को...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बीडीपीओ पूजा शर्मा 28 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार….क्या है मामला जानें

चंडीगढ़ : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार शाम नूंह स्थित पुन्हाना की बीडीपीओ पूजा शर्मा को एक ठेकेदार समेत धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि...
article-image
पंजाब

पैन इंडिया के अंतर्गत शुरु हुए जागरुकता अभियानों के अंतर्गत हर गांव तक पहुंचाई जाएगी जागरुकता की अलख : जिले के दूर-दराज के इलाकों के अलावा केंद्रीय जेल, जुवेनाइल होम व स्पैशल होम को भी किया जाएगा कवर

होशियारपुर, 01 नवंबर: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि 9 नवंबर को माउंट कार्मल स्कूल कक्कों में नेशनल लीगल अवेयरनेस डे संबंधी मैगा लीगल अवेयरनैस कैंप आयोजित किया जा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनाली में विंटर कार्निवल-2026 का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 250 करोड़ से बनेगा मनाली रिवर फ्रंट: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। मनाली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पर्यटन नगरी मनाली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले विंटर कार्निवल-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 300 झांकियों को...
Translate »
error: Content is protected !!