केंद्र सरकार की बिजली सप्लाई सुदृढ़ करने वाली योजना को अपनी उपलब्धी बता कर उदघाटन कर रहें हैं आप नेता : तीक्ष्ण सूद

by

केजरीवाल का ब्यान है झूठ का पुलिंदा

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में आप नेताओं के झूठे प्रचार की हताशा को व्यंग का विषय बताया हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समय-समय पर बिजली सप्लाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बनाई गई योजना के अंतर्गत प्रदेशों को भारी राशी भेजती रहती हैं। इस केन्द्रीय स्कीम का नाम रीवैंपड़ डिस्ट्रीब्यूशन सैक्टर स्किम हैं। इस के अंतर्गत केंद्र से आये पैसों के कार्यों का उदघाटन आम आदमी पार्टी सुप्रीमों केजरीवाल ने नाम बदल कर रोशन पंजाब के तौर पर में करते हुए कहा हैं कि पंजाब सरकार बिजली सुदृढ़िकरण की एक विलक्षण योजना लेकर आई हैं जो कभी किसी राज्य सरकार ने नहीं लाई व जिस के अंतर्गत बिजली सप्लाई व्यवस्था को इस प्रकार सुदृढ़ किया जाएगा कि 24 घंटे लगातार बिजली सप्लाई में कोई व्यवधान नहीं पड़ेगा। उन्होंने ऐसा दिखाने की कोशिश की हैं। जैसे यह स्कीम पंजाब सरकार केवल अपने फंडो के आधार पर ही शुरू करने जा रही हैं। होशियारपुर में आप से सम्बन्धित स्थानिय विधायक ने होशियारपुर के लिए 248 करोड़ रुपए की ऐसी योजना का उदघाटन करते हुए भी केजरीवाल की बात को दोहराया हैं तथा इसी तर्ज पर पूरे पंजाब में आप मंत्रियों व विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में उदघाटन करके आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई इस उपलब्धी का प्रचार करने की कोशिश की हैं। श्री सूद ने कहा कि ऐसी ही योजना केंद्र सरकार द्वारा अकाली-भाजपा सरकार के समय 2012- 2017 के बीच दे कर बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नई तारे व ट्रांसफार्मर आदि बदले थे। केजरीवाल ने 24 घंटे बिजली सप्लाई पर भी बड़ा झूठ बोला हैं , जबकि पूरे पंजाबवासियों ने पिछले 3 साल में बड़े-बड़ेबिजली कटों का कष्ट भोगा हैं। अब की बार वरसात अच्छी हो जाने के कारण थोड़ी राहत जरूर मिली है । उन्होने कहा हैं कि केंद्र की इस स्कीम के अंतर्गत जो 40 % हिस्सा राज्य सरकार ने डालना हैं वह भी कंगाल भगवंत मान सरकार पॉवर फाइनैंशियल कारपोरेशन से कर्जा लेकर डालेगी जिससे प्रदेश के खजाने पर कर्जो का और बोझ बढ़ेगा। श्री सूद ने कहा हैं कि मान सरकार को लोगों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि बिजली का सुदृढ़िकरण केंद्रीय स्कीम के अंतर्गत हो रहा हैं तथा राज्य का हिस्सा कर्जा लेकर डाला जाएगा ना कि इस विषय पर अपना झूठा प्रचार करके लोगों को गुमराह किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में 6 अहम बिल पास, जनता को मिलेगा सीधा लाभ

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज संपन्न हो गया। सत्र का आयोजन प्रदेश में आई बाढ़ की स्थिति और उससे जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए किया गया था। सत्र के...
article-image
पंजाब , समाचार

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता देना राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य – हरपाल सिंह चीमा

श्री चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में आयोजित समारोह में की शिरकत – महान दानी लाला महिंदर राम चुम्बर स्मारक पुस्तकालय का किया उद्घाटन गढ़शंकर/होशियारपुर, 29 अगस्त :  प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता...
article-image
पंजाब

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने शुरू किया आंदोलन का नया चरण, पंजाब सरकार को दी बड़े मोर्चे की चेतावनी

अमृतसर । पंजाब सरकार की नीतियों और किसानों-मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने मंगलवार को चब्बा गांव से आंदोलन के नए चरण का आगाज किया। संगठन की ओर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार धाम यात्रा में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन! जानें बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम समेत किन मंदिरों में सिर्फ हिंदू जा सकेंगे

उत्तराखंड: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने एक अहम फैसला लेते हुए सोमवार यानी आज घोषणा की कि गैर-हिंदुओं को बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम और उसके कंट्रोल वाले दूसरे मंदिरों में घुसने नहीं दिया जाएगा। यह निर्णय धार्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!