अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन में हुआ जिला स्तरीय समारोह : लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं का अहम योगदान-सुमित खिमटा

by
नाहन, 8 मार्च। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व यानि लोकसभा चुनाव-2024 शीघ्र ही घोषित होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारा प्रयास रहेगा कि सिरमौर जिला में जहां मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो वहीं पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करें। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महिला शक्ति अहम भूमिका निभा सकती है।
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा आज शुक्रवार को ऐतिहासिक नाहन चौगान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा आंकड़ों पर गौर करे तों पायेंगे कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले चार फीसदी ज्यादा वोट डाले हैं। इन चुनाव में महिलाओं का मत प्रतिशत 76.8 प्रतिशत रहा जबकि पुरूषों का मत प्रतिशत 72.4 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार वर्ष 2017 में भी प्रदेश में महिलाओं से पुरूषों के मुकाबले 6 प्रतिशत अधिक मतदान किया। उन्हांेंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव-2024 में न्यूनतम प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है।
उपायुक्त ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास की बात करें तो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूर्ण रूप से एक नारी के संघर्ष की गाथा को प्रकट करता है। यह दिन यानी 8 मार्च हमेशा ही महिलाओं के संघर्ष की याद दिलाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को वर्ष 1977 में वार्षिक रूप से 8 मार्च को मनाने की मान्यता दी थी।
उन्होंने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में अगर हम विचार करें, तो हम पाते हैं कि आज की तारीख में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। मेरा मानना है कि यदि महिलाओें को उचित अवसर और सही प्लेटफार्म मिले तो महिलायें अपने हुनर और नेतृत्व क्षमता की क्षमता को सही प्रकार से सिद्ध कर सकती हैं।
सुमित खिमटा ने कहा कि अगर हम पहाड़ी प्रदेश हिमाचल की बात करें तो हम पायेंगे कि हमारे प्रदेश की महिलायें घर-गृहस्थी के साथ ही कृषि, बागवानी, पशुपालन आदि गतिविधियों में कड़ी मेहनत से कार्य करती हैं। इसी प्रकार जो महिलायें सरकारी और दूसरे क्षेत्रों में सेवारत हैं वहां भी अपनी जिम्मेवारी बेहतरीन ढंग से निभा रही हैं।
सुमित खिमटा ने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों और सीएलएफ को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व उपायुक्त सुमित खिमटा ने विभिन्न स्वयं सेवी संस्थानों द्वारा स्थापित स्थानीय उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने इन स्टालों में रखे गये उत्पादों की प्रशंसा की।
परियोजना अधिकारी डीआरडीए एवं नोडल आफिसर स्वीप अभिषेक मित्तल ने इस अवसर पर महिला दिवस के साथ ही लोकसभा निर्वाचन के संदर्भ में मतदाता जारूगता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
उपायुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह, कळस्टर लेवल फेडरेशन को सम्मानित भी किया।
सहायक आयुक्त गौरव महाजन, तहसीलदार निर्वाचन महेन्दर ठाकुर, बीडीओ परमजीत के अलावा अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नीतिका सुर संगम द्वारा मतदाताओं को जारूग करने सम्बन्धी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये जिसे सभी लोगों ने सराहा।
*महिला दिवस पर चौगान में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर*
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चौगान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 85 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करने के साथ निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इसके अलावा 30 लोगों के डेंटल चेक अप किये गए।
*आधार कैंप’*
महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल चौगान में आधार शिविर की स्थापना की। इस शिविर में काफी लोगों ने अपने आधार अपडेट करवाये और आधार के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।
*महिला दिवस पर स्थानीय उत्पादों के लगे स्टॉल’*
महिला दिवस के अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सौजन्य से जिला के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 16 स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय उत्पाद के अपने स्टॉल भी प्रदर्शित किये, इन स्टालों में विभिन्न प्रकार के सामान विक्रय के लिए रखे गये।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

4 की मौत …होशियारपुर में बस-कार की टक्कर : कार सवार सभी मृतक एक ही परिवार, गांव चलेट दौलतपुर में पसरा मातम

भतीजे को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे दौलतपुर निवासी एएम नाथ। ऊना/ होशियारपुर  : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से शोक का माहौल है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जंद्राह युवती आत्महत्या मामला सुसाइड नोट के आधार पर परिवार के 3 सदस्य गिरफ्तार : संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

एएम नाथ। चम्बा : उपमंडल भटियात के जंद्राह गांव में युवती सिमरन द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में चंबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतका सिमरन के सुसाइड नोट और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का सचिव ने लिया जायजा

पड्डल मैदान को 18 ब्लॉकों में बांटकर की जाएगी सुदृढ़ व्यवस्था एएम नाथ।  मंडी, 6 दिसम्बर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों के साथ समापन : कथाव्यास पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की सुनाई कथा

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों से समापन हो गया और अगले वर्ष जून महीने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने का उद्घोष...
Translate »
error: Content is protected !!