आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का सचिव ने लिया जायजा

by
पड्डल मैदान को 18 ब्लॉकों में बांटकर की जाएगी सुदृढ़ व्यवस्था
एएम नाथ।  मंडी, 6 दिसम्बर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित होने वाले आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए सचिव सामान्य प्रशासन आशीष सिंहमार आज मंडी पहुंचे।
May be an image of one or more people, people studying and text
उन्होंने जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं का विस्तृत रूप से जायजा लिया और समयबद्ध रूप से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आने वाले लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसके लिए प्रत्येक व्यवस्था को अत्यंत व्यवस्थित ढंग से लागू किया जाए।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि पड्डल मैदान को 18 ब्लॉकों में विभाजित किया जा रहा है और प्रत्येक ब्लॉक में एक वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती की जाएगी, ताकि लाभार्थियों को सुविधा और समन्वय सुचारू रूप से हो सके। लाभार्थियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है तथा उनके साथ नियुक्त समन्वय अधिकारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। लाभार्थियों के आवागमन, ठहरने और खानपान की पूरी योजना तैयार कर ली गई है।
उपायुक्त ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने वाले लाभार्थियों को पैकेट बंद भोजन और बोतलबंद पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। साफ–सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम मंडी को सौंपी गई है, जिसके लिए पर्याप्त सफाईकर्मी प्रत्येक ब्लॉक में तैनात रहेंगे। इसके साथ ही पड्डल मैदान में अस्थायी शौचालय और चिकित्सा सहायता केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। आपात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मैदान में तीन और भ्यूली, पुलघराट तथा खलियार में तीन अतिरिक्त चिकित्सा केन्द्र संचालित किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा जिला के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग स्थापित किए जा रहे हैं और बहुत शीघ्र यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सरकार की उपलब्धियों, एंटी चिट्टा अभियान तथा आपदा प्रबंधन पर आधारित नुक्कड़-नाटकों के माध्यम से भी जनजागरूकता संदेश दिया जाएगा।
एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि 11 दिसम्बर को यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ रखने के लिए विस्तृत प्लान तैयार कर लिया गया है और उसे लागू करने की कार्रवाई जारी है, ताकि सम्मेलन में आने वाले सभी लाभार्थियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध हो सके।
May be an image of one or more people, people studying and table
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, एसडीएम रूपिन्द्र कौर, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह, मनु वर्मा आईएएस (ओटी), जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी रजनीश शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिपाली शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश ठाकुर, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण डीके वर्मा, जलशक्ति विभाग के राजेश कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जबकि अन्य एसडीएम ऑनलाइन जुड़े रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीडीपीओ सदर के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 9 पद अधिसूचित

एएम नाथ। बिलासपुर, 4 दिसंबर: बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर सत्या ठाकुर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त 9 पदों को भरा जाना है, जिनमें आंगनबाडी कार्यकर्ता के 3 तथा सहायिकाओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लाहुल की महिला की पंजाब में हत्या , 4 साल की बच्ची के लापता होने का मामला उठा विधानसभा में

एएम नाथ : शिमला। जनजातीय लाहुल-स्पीति जिला के उदयपुर की रहने वाली एक महिला के गायब होने के बाद उसकी लाश पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र कीरतपुर में मिलने और इस महिला की चार साल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में गृहिणी सुविधा योजना के तहत 9991 लाभार्थियों को दूसरी बार मिला फ्री सिलेंडर

ऊनाः हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आज राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बन गई है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार पात्र परिवारों को न सिर्फ निशुल्क गैस कनेक्शन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई एयर शो में भारतीय वायु सेना का तेजस विमान क्रैश : नगरोटा बगवां निवासी पायलट नमन सयाल शहीद

एएम नाथ। धर्मशाला : दुबई में प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक बड़े हादसे में भारतीय वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!