अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे समीक्षा बैठक आयोजित

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

27 जुलाई से 3 अगस्त तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला

एएम नाथ। चम्बा :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। बैठक में मेले के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मिंजर मेले के दौरान होने वाले व्यय व आय, निमंत्रण कार्ड /स्मारिका, परिवहन, यातायात व पार्किंग प्रबंधन, खेलकूद प्रतियोगिताओं, चौगान रखरखाव, पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति के अतिरिक्त साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था के सहित कला केन्द्र व मंजरी गार्डन में आवश्यक मुरम्मत के सम्बन्ध के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।


इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिला चंबा का सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला देश विदेश में जिला चंबा की पहचान व शान का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त मिंजर मेला जिला चंबा की प्राचीन समृद्ध संस्कृति तथा समाज के विभिन्न वर्गों के आपसी मेल मिलाप व आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले के मूल स्वरूप व सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना हम सब का दायित्व है उन्होंने आशा व्यक्त की कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रशासन व जन सहयोग से मेले का आयोजन पूर्णतया सुखद एवं शांतिपूर्ण संपन्न होगा। उन्होंने जिला के सभी प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिंजर मेला 2025 की तैयारीयों से संबंधित अपने-अपने दायित्वों को ईमानदारी व गंभीरता के साथ निभाते हुए यह सुनिश्चित करें की मेले के दौरान व्यवस्था प्रबंधन में कोई भी कमी न रहे। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि मिंजर मेले के दौरान चार हिमाचली, दो पंजाबी तथा दो बॉलीवुड सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि मिंजर मेले में स्थानीय संस्कृति की झलक को पेश करने तथा हिमाचली कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मंच प्रदान करने का अवसर प्रदान किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने जिला वासियों को मिंजर मेले की अग्रिम बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मिंजर मेला 2025 से संबंधित कार्य सूची के अंतर्गत विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला श्रावण मास के दूसरे रविवार से अगले रविवार तक मनाया जाता है। इस वर्ष यह परंपरानुसार 27 जुलाई, 2025 से 3 अगस्त, 2025 तक चौगान नंबर 1 में मनाया जाएगा। मेले के दौरान व्यापारिक गतिविधियों की अवधि पूर्व की प्रथा के अनुसार 15 दिनों तक होगी। मेले के दौरान कला केंद्र चौगान में 8 सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें से एक सांस्कृतिक संध्या को मध्य रात्रि 12:00 बजे समाप्त करने की अनुमति पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, शिमला द्वारा दी गई है तथा शेष सात सांस्कृतिक संध्याओं के कार्यक्रमों को रात्रि 10:00 बजे तक समाप्त कर कर दिया जाएगा। बैठक में एडीएम अमित मैहरा ने मिजर मेले से संबंधित विभिन्न उप समितियां की कार्यप्रगति बारे विधानसभा अध्यक्ष को सिलसिलेवार अवगत करवाया।
इस पूर्व उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष का बैठक में उपस्थित होने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का जिला प्रशासन व विभिन्न उप समीतियों के संयोजकों व सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन, अधिकारियों व कर्मचारियों तथा जन सहयोग से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला 2025 के आयोजन को बेहतर बनाने का भरसक प्रयास करेगा।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा व कुलबीर सिंह राणा, एसडीम पारस अग्रवाल, एसडीम अनिल भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलबीर सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश, जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार के अतिरिक्त मिंजर मेला 2025 से संबंधित विभिन्न समितियों के संयोजक व सदस्यों सहित जिला के विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लोगों से रेडक्रॉस समिति को उदारतापूर्वक अंशदान करने का उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया आग्रह

रोहित जसवाल।  नालागढ़ : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत देर सांय सोलन ज़िला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ज़िला स्तरीय तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेले की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की। मुकेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शपथ के तुरंत बाद विजय ने जनता को दिया तोहफा : 200 यूनिट बिजली समेत इन ऑर्डर्स पर किए साइन

तामिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने रविवार को पद संभालते ही तेज़ी से अपने चुनावी वादों पर काम शुरू कर दिया. शपथ लेने के कुछ ही देर बाद उन्होंने कई अहम फाइलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगे 1,000 रुपये प्रतिमाहः मुख्यमंत्री सुक्खू

सुख शिक्षा योजना के लाभार्थियों और चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को एक्सपोजर विजिट पर भेजने के निर्देश मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तस्करों को नकेल डालने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम : मृत्युदंड और 10 लाख का जुर्माना, विधानसभा में विधेयक पेश

एएम नाथ । शिमला। हिमाचल सरकार ने नशा तस्करों पर पक्के तौर पर निकले डालने के लिए कड़ा कदम उठा लिया है। नशा पीड़ितों के पुनर्वास का जिम्मा भी सरकार उठाएगी। इस संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!