राज्यपाल ने जालंधर के देवी तालाब मंदिर में राम नवमी शोभा यात्रा में लिया भाग

by
एएम नाथ। शिमला/ जालंधर :    पंजाब के एक दिवसीय दौरे के दौरान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज प्रसिद्ध शक्ति पीठ देवी तालाब मंदिर में आयोजित धार्मिक राम नवमी शोभा यात्रा में भाग लिया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ऐसे धार्मिक आयोजनों के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि राम नवमी जैसे त्योहार सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं और नई ऊर्जा का संचार करते है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को संरक्षित रखता है। भगवान राम की शिक्षाएं आज भी लोगों को धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।
श्री गुप्ता ने शोभा यात्रा को अनुशासित और भक्तिमय तरीके से आयोजित करने के लिए आयोजकों और श्रद्धालुओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से एकता, भक्ति और समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से बातचीत भी की और इस पावन अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, देवी तालाब मंदिर समिति के अध्यक्ष शीतल बिज, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, मंदिर प्रशासन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेएनवी आवेदन में गलती सुधारने का अंतिम मौका, 11 और 12 अगस्त को आॅनलाइन आवेदन विंडो रहेगी ओपन

धर्मशाला, 11 अगस्त: जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जेएनवी की कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जिन उम्मीदवारों ने आॅनलाइन आवेदन किया है उनके लिए नवोदय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. राजीव बिंदल ने तीसरी बार संभाला “भाजपा प्रदेश अध्यक्ष” का पदभार

एएम नाथ। शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर में पदभार ग्रहण किय। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिशप कॉटन स्कूल शिमला के 164वें वार्षिक पारितोषिक एवं भाषण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित : छात्रों में स्वतंत्र एवं तर्कसंगत सोच पैदा करता है बीसीएस:शिक्षा मंत्री

शिमला, 08 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज बिशप कॉटन स्कूल शिमला के 164वें वार्षिक पारितोषिक एवं भाषण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*नगरोटा में कामकाजी महिलाओं को 834 लाख से बनेगा हाॅस्टल: आरएस बाली*

*केंद्रीय छात्र परिषद समारोह के सबरस में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत* एएम नाथ।  नगरोटा, 3 मार्च। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा में कामकाजी महिलाओं के लिए 8...
Translate »
error: Content is protected !!