सीएम सुक्खू के 62वें जन्मदिन पर विभिन्न क्षेत्रों से समर्थक, कांग्रेस नेता और आम लोग मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचे : सीएम ने केक काटा, नाटी डालकर जश्न मनाया

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को अपना 62वां जन्मदिन मनाया और इसके साथ ही वे जीवन के 63वें वर्ष में प्रवेश कर गए। इस मौके पर राजधानी शिमला स्थित उनके सरकारी आवास ओकओवर में सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा । प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समर्थक, कांग्रेस नेता और आम लोग मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचे।

कैबिनेट मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों ने भी ओक ओवर पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी और देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर की मौजूदगी में केक काटा। जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री और उनके समर्थकों ने पारंपरिक हिमाचली नृत्य ‘नाटी’ भी किया, जिससे माहौल उत्सव जैसा बन गया।

जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। उन्होंने सचिवालय कर्मचारियों की ओर से आयोजित मैराथन में भाग लेकर लोगों को नियमित व्यायाम और फिट रहने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम उनके जन्मदिन समारोह का खास हिस्सा रहा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा संघर्षों से भरी रही है और उन्हें चुनौतियों से लड़ना हमेशा अच्छा लगता है।May be an image of one or more people, dais and text that says "WM AAM" उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार के हालिया बजट से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चार महीनों में प्रदेश की आर्थिक स्थिति में और सुधार देखने को मिलेगा।May be an image of one or more people and text

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बजट में समाज के सभी वर्गों महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों का ध्यान रखने की कोशिश की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा और आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबने इस दिन को सचमुच अविस्मरणीय बना दिया। उन्होंने कहा कि आप सबके स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय की गहराइयों से कृतज्ञ हूँ।May be an image of one or more people and text
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका अपनापन और अटूट विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। यही मुझे निरंतर समर्पण और निष्ठा के साथ जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।May be an image of golf and text
उन्होंने कहा कि मैं आप सभी ऊर्जावान साथियों एवं प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए अपने माताओं, बहनों और भाइयों के इस स्नेह और आशीर्वाद को अपनी ऊर्जा बनाकर प्रदेश को विकास, समृद्धि और नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने में अपना पूर्ण योगदान देता रहूँगा।May be an image of one or more people and text

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने किया एनकाउंटर : पेट्रोल पंप पर कुछ लोगो ने देखा था, कल हेड कांस्टेबल को मारी थी गोली

होशियारपुर : गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने होशियारपुर के भंगाला में एनकाउंटर कर दिया गया ।  कल 17 मार्च को  गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया ने मुकेरियां में एनकाउंटर के दौरान होशियारपुर...
article-image
पंजाब , समाचार

भाजपा नेता विजय सापलां का खुरालगढ़ पहुंचने पर जबरदसत विरोध, काले झंडे दिखाए और कृषि कानून रद्द करने की मांग की

 गढ़शंकर: भाजपा नेता व राष्ट्रीय एससी कमिशन के चैयरमेन विजय सापलां के बीत ईलाके के गांव खुरालगढ़  पुहंचने पर किसान संगठनों के कार्याकर्ताओं व गांव वासियों दुारा जोरदार विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीडीएच इंडस्ट्रीज़ और देवभूमि ग्लास प्रा. लि. बसाल में भरे जाएंगे 69 पद : साक्षात्कार 26 दिसम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 दिसम्बर। मैसर्ज जीडीएच इंडस्ट्रीज़ बसाल और देवभूमि ग्लास प्राइवेट लिमिटेड बसाल में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 26 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाइव आत्महत्या….लाइव आकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ लगा अहम सबूत…रजिस्टर में कई लिखा जानने के लिए पड़े !!

सोशल मीडिया पर लाइव आत्महत्या करने से पहले युवती ने रजिस्टर में लिखी कई बातें एएम नाथ। सोलन : सुबाथू छावनी के साथ लगती शडियाणा पंचायत के ओल्गी गांव में 19 वर्षीय युवती द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!