सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 विमानों के करतबों ने किया आश्चर्यचकित : वायु सेना के एयर शो के दूसरे दिन भी उमड़े हजारों लोग

by
हवा में कलाबाजियों और अलग-अलग फॉर्मेशन्स से दिखाया अदभुत कौशल
एएम नाथ। सुजानपुर 26 मार्च। भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर किए गए एयर शो के दूसरे दिन वीरवार को भी वायु सेना के जांबाजों के करतबों को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। शो के दूसरे दिन भी स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
रामनवमी की छुट्टी के कारण सुजानपुर, हमीरपुर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के अलावा कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर, धीरा और पालमपुर तथा मंडी जिले के संधोल क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग एयर शो देखने के लिए सुबह से ही सुजानपुर के मैदान में पहुंचने शुरू हो गए थे।
लगभग 10.55 बजे जब सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक एमके-132 जेट विमानों ने एक साथ दनदनाते हुए सुजानपुर के आसमान में प्रवेश किया तो मैदान में उमड़े हजारों लोगों ने तालियों के साथ वायु सेना के जांबाज अधिकारियों एवं पायलटों का स्वागत किया। हल्की धूप के साथ छाये हल्के बादलों को चीरते हुए इन विमानों ने सुजानपुर के ऊपर से गुजरते हुए सामने धौलाधार की धवल पहाड़ियों की ओर उड़ान भरी तो हजारों लोगों ने एक अदभुत रोमांच का अनुभव किया और लगभग 25 मिनट के इस शो के दौरान सभी लोग एकटक आसमान पर नजरें गड़ाते हुए भारतीय वायु सेना के इन जांबाजों के एक से बढ़कर एक करतब देखते रहे।
इन विमानों ने कई फॉर्मेंशन्स बनाकर रोमांच, गति, नियंत्रण और आपसी समन्वय की एक शानदार झलक पेश की। सबसे पहले इन्होंने भारतीय वायु सेना के हल्के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के आकार की फॉर्मेशन बनाई। इसके बाद विश्व के बेहतरीन लड़ाकू विमानों में शुमार सुखोई के आकार की फॉर्मेशन में उड़ान भरी। इसके बाद डायमंड, डीएनए, हृदय और अन्य आकृतियां बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हवा में कई कलाबाजियां करना, 90 डिग्री के कोण पर ऊपर की उड़ना और फिर इसी डिग्री पर नीचे की आना, विमानों के समूह के बीच में से एक विमान के दनदनाते हुए गुजरना, 360 डिग्री पर रोल करना और आसमान में सूर्य की किरणों जैसी छटा बिखेरने जैसे कई करतब दिखाकर वायु सेना के इन कुशल अधिकारियों एवं पायलटों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अपनी आखिरी फॉर्मेशन में इन जांबाजों ने तीर की आकृति में उड़ान भरते हुए शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल, जोकि सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के विद्यार्थी थे, को नमन करते हुए विदा ली।
इस दौरान सूर्य किरण एरोबेटिक टीम की कमेंटेटर फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने बहुत ही प्रभावशाली ढंग से इस एयर शो की जानकारी दर्शकों तक पहुंचाई तथा इस टीम के अधिकारियों का परिचय करवाया। स्क्वॉड्रन लीडर संजेश सिंह ने ग्राउंड डयूटी की जिम्मेदारी निभाते हुए पायलटों के साथ समन्वय स्थापित किया।
इस अवसर पर सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन रचना जोशी ने विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, डीसी गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। एयर शो में एडीसी अभिषेक गर्ग, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
—–
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, अधिकारियों को दी बधाई
इस शो के लिए एक वर्ष से प्रयासरत थीं सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी
सुजानपुर 26 मार्च। एयर शो के आयोजन के लिए कैप्टन रणजीत सिंह ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया तथा वायु सेना, सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा और प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस शो के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को वायु सेना और सैनिक स्कूल के अधिकारियों का सहयोग करने तथा सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार इस तरह के एयर शो की मेजबानी का मिलना सुजानपुर के लिए एक गर्व की बात है। विधायक ने बताया कि इस आयोजन में सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी ग्रुप कैप्टन रचना जोशी का बहुत बड़ा योगदान रहा जोकि लगभग एक वर्ष से इसके लिए प्रयास कर रहीं थीं तथा लगातार वायु सेना के उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क कर रहीं थीं।
—–
एयर शो के प्रति लोगों में दिखा भारी उत्साह : गंधर्वा राठौड़
सुजानपुर 26 मार्च। एयर शो के आयोजन के लिए वायु सेना का आभार व्यक्त करते हुए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि इसके प्रति लोगों में भारी उत्साह नजर आया और इसमें उम्मीद से ज्यादा भीड़ उमड़ी। इसमें सुजानपुर और हमीरपुर के अलावा साथ लगते जिला कांगड़ा तथा मंडी के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 34 % पोस्ट वैलेट संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को वापिस मिले : कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गड़बड़ी के आरोप

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सर्विस वोटर और चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट वापस नहीं आने का मामला तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के दबाव में प्रशासन पर गड़बड़ी करने...
article-image
पंजाब

You can avail 43 types of

Service assistants posted in the district will provide government services at home :  DC *A citizen can avail maximum four services at a time : karamjit Singh Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 2  : Deputy Commissioner Komal...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में संपर्क मार्ग की दुर्दशा पर विधायक डॉ. जनक राज से लोगों ने की भेंट

सीवरेज का कार्य धीमी गति से होने के कारण हो रही परेशानी विधायक डॉ. जनक राज ने जल्द समस्याओं से छुटकारा दिलाने का दिया आश्वासन एएम नाथ। मैहला (चंबा) :  मैहला व्यापार मंडल और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज : स्वयं अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते , आयुष्मान योजना के लाभार्थी

चंडीगढ़ : आयुष्मान योजना के लाभार्थी अब अपना कार्ड खुद या किसी भी अन्य व्यक्ति के सहयोग से बना सकेंगे। इसके लिए अब केवल सरकारी कर्मियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आयुष्मान आपके द्वार...
Translate »
error: Content is protected !!