अंबाला के NCC कार्यालय ACB के जाल में फंसी NCC की महिला क्लर्क : 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्ता

by

नौकरी पक्की कराने के बदले 20 हजार की रिश्वत मांगी, 5 हजार लेते महिला क्लर्क गिरफ्तार

अंबाला। हरियाणा के अंबाला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए NCC कार्यालय में तैनात एक महिला क्लर्क को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ऋचा के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार, उसने नौकरी से संबंधित सरकारी पत्र को मंजूर करवाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी।

चार किस्तों में लेने थे 20 हजार रुपये

शिकायतकर्ता ने ACB को बताया कि नौकरी से जुड़े सरकारी पत्र को विभागाध्यक्ष (HOD) से मंजूर करवाने के बदले उससे रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोपी NCC की सेकेंड हरियाणा बटालियन में अनुबंध के आधार पर क्लर्क के पद पर तैनात है। शिकायत के मुताबिक, रिश्वत की कुल रकम चार किस्तों में लेने पर सहमति बनी थी और प्रत्येक किस्त 5 हजार रुपये की तय की गई थी।

पहली किस्त लेते ही बिछाए जाल में फंसी

शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले की प्राथमिक जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को शिकायतकर्ता 5 हजार रुपये लेकर कार्यालय पहुंचा। जैसे ही महिला क्लर्क ने पहली किस्त के रूप में रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने मोबाइल फोन के कवर के पीछे रखी थी। तलाशी के दौरान यह रकम बरामद की गई। बताया गया है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी काफी देर तक मोबाइल छिपाने का प्रयास करती रही।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

ACB अधिकारियों के अनुसार, आरोपी महिला क्लर्क के खिलाफ अंबाला स्थित ACB थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी करीब आठ वर्षों से संबंधित कार्यालय में तैनात बताई जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित रिश्वत मांगने के प्रकरण में विभाग के किसी अन्य कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है। शिकायतकर्ता भी इसी विभाग में तैनात है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान के तहत चब्बेवाल विधायक डॉ. ईशांक कुमार की अनोखी पहल

संपूर्ण संत समाज के आशीर्वाद से नशों के विरुद्ध युद्ध की सफलता के लिए की अरदास – संतों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला : सीबीआई तिहाड़ जेल में मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर रही :

दिल्ली : आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई तिहाड़ जेल में मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर रही है। यह जानकारी सत्येंद्र जैन के वकील ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने...
Translate »
error: Content is protected !!