अंबिका सोनी की पंजाब और पंजाबियत को बहुत बड़ी देन : कृपाल

by

गढ़शंकर : मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्यसभा सदस्यों के मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी पर तंज कसने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट ने कहा कि अंबिका सोनी की पंजाब और पंजाबियत को बहुत बड़ी देन हैं| उन्होंने कहा कि अंबिका सोनी ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए खालसा की जन्मस्थली श्री आनंदपुर साहिब के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये, तलवंडी साबो के विकास के लिए 80 करोड़ रुपये, श्री खुरालगढ़ साहिब के लिए 1 करोड़ 60 लाख रुपये दिए और श्री खुरालगढ़ साहिब को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाया, शहीद ए आजम स भगत सिंह के स्मारक के लिए 16 करोड़ रुपये, शहीद ए आजम स भगत सिंह की माता पंजाब माता विद्यावती के स्मारक के लिए 5 करोड़ 50 लाख रुपये, पांडव सरोवर हेतु 5 करोड़ रुपये जारी किए| उन्होंने कहा कि अंबिका सोनी ने श्री गुरू गोबिंद सिंह जी की धर्मपत्नी माता सुंदरी जी की स्मृति में गुरुद्वारा स्थापित करने के लिए करोड़ों रुपये की अपनी निजी संपत्ति दान कर दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी के बारे में बात करने से पहले तथ्य जानना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अंबिका सोनी भगवंत मान से बेहतर पंजाबी बोलना और लिखना जानती हैं|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध शराब को लेकर भीखोवाल, बुधोबरकत व टेरकियाना के मंड क्षेत्रों में एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया

होशियारपुर : आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए आबकारी विभाग की ओर से आज सुबह 7:00 बजे दसूहा उपमंडल के गांव भीखोवाल, बुधोबरकत व टेरकियाना के मंड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंस्टाग्राम से युवाओं को फंसा रहा शहजाद भट्टी मॉड्यूल: स्पेशल सेल ने बदला ट्रैप

नई दिल्ली। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और उसका मोहरा बने पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी माॅड्यूल की साजिशें इस समय भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। देश में आतंकी वारदात कराने...
article-image
पंजाब

17 अप्रैल 2025 को लायलपुर खालसा कालेज कपूरथला में होने जा रही है पांचवीं जिला वुशू चैपियनशिप- वालिया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : जिला वुशू ऐसोसिऐशन कपूरथला की ओर से मीटिंग का आयोजन फाइटर स्पोर्ट्स क्लब में जिला वुशू ऐसोसिएशन कपूरथला के महा सचिव गुरचरण सिंह की अगुवाई में किया गया। इस मीटिंग में...
पंजाब

कांग्रेस ने किया पंजाब में बड़ा फेरबदल : 12 जिलों के बदले गए प्रधान

चंडीगढ़। तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान के ठीक बाद कांग्रेस ने जिला प्रधानों की सूची जारी कर दी। अहम बात यह हैं कि पार्टी ने तरनतारन के जिला प्रधान समेत...
Translate »
error: Content is protected !!