अंबेडकर भवन गढ़शंकर में आयोजित साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप का लोगों  ने उठाया लाभ

by

गढ़शंकर  : स्थानीय नंगल पर मार्ग खानपुर गेट के समीप स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में स्थापित गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस कैंप में औरत रोग विशेषज्ञ डा. रनजीत नवनूर अस्पताल बलाचौर ने मरीजों की जांच की और सभी जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां दी। आज आयोजित इस सप्ताहिक कैंप में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंच कर लाभ उठाया। कैंप दौरान डा. बी.आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्त गढ़शंकर के ट्रस्टी डा. अवतार सिंह, मा. नरेश कुमार, प्रिंसीपल सतनाम सिंह, हैडमास्टर संदीप सिंह, डा. रजत दुग्गल, मा. प्रदीप सिंह व अन्य ट्रस्टी हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना की वर्दी में गद्दार : आगरा का नौसेना जवान निकला ISI जासूस, हनीमून से लौटते ही ATS ने दबोचा : मिले कई सबूत

 आगरा :  देश की सीमाओं की रक्षा करने का संकल्प लेकर सेना में शामिल होने वाला एक जवान जब उसी देश की सुरक्षा में सेंध लगाने लगे, तो यह खबर न केवल चौंकाती है...
article-image
पंजाब

माहिलपुर और हैबोवाल में आम आदमी क्लीनिक का डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया उद्घाटन

पंजाब सरकार आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से जनता को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध – रौड़ी माहिलपुर/होशियारपुर, 23 सितंबरः डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने...
article-image
पंजाब

4 पेटी शराब रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 10 जनवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध घर में 4 पेटी शराब रखने के आरोप में 61-1-14 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर है जबकि आरोपी फरार होने...
Translate »
error: Content is protected !!