नोटों की गड्डियां उछालते हुए दिखाया अमीरी का रौब : नशे में धुत युवक-युवतियों का हंगामा

by

देहरादून :  भोगपुर के शीला चौकी मार्ग पर गुरुवार शाम नशे में धुत युवाओं का आपस में जमकर हंगामा हुआ, जिसमें तीन वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही शराब में धुत युवक व युवतियों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया।

जिससे पहाड़ की शांत वादियों में काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा।

वहीं, गांव में जाने वाले लोग इन नशे में धुत युवाओं के हंगामे की वीडियो बनाने लगे और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वह इन सभी लोगों को थाने ले आए। वहीं, इस पथराव में घायल हुए लोगों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक काले रंग की स्कॉर्पियो सूर्यधार झील शीला चौकी की ओर से तेज गति से भोगपुर की ओर आ रही थी। जो ग्राम काटल शिव मंदिर के पास एक सफेद रंग की ऋषिकेश नंबर की स्विफ्ट कार जो कि अपनी दिशा में जा रही थी। उसे टक्कर मार दी।

सुभाषनगर देहरादून निवासी भाजपा का झंडा लगी काले रंग की स्कॉर्पियो में दो युवक व दो युवतियां सवार थे। जो की पूरी तरह से नशे में धुत थे। टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन में सवार लोगों की बहसबाजी होने लगी तो स्कॉर्पियो में सवार युवक नोटों की गड्डियां उछालते हुए अपनी अमीरी का रौब दिखाने लगा।

तभी शीला चौकी की ओर से डोईवाला निवासी युवक एक वरना कार में सवार चार युवक पहुंचे और उन्होंने मार्ग पर चल रहे इस हंगामे का विरोध कर वाहन साइड करने की बात कही। जिस पर स्कॉर्पियो में सवार युवक व युवती उन युवकों से ही उलझ गए और उन पर भी नोटों की गड्डियां उछालते हुए अपनी अमीरी का रौब झाड़ने लगे।

इस पर जब उन लोगों ने इस बात का विरोध किया तो स्कॉर्पियो में सवार नशे में धुत युवक व युवती उनकी कार पर पथराव करने लगे। इसके बाद कार सवार युवकों ने उतरकर नशे में पथराव करने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी और जैसे ही वह अपने वाहन में सवार होकर जाने लगे तो स्कॉर्पियो सवार युवक ने बड़े-बड़े पत्थर वाहन पर फेंकना शुरू कर दिया।

इसके बाद गुस्से में आकर उक्त कार चालक ने उस युवक पर कार चढ़ा दी और उसे पीछे धकेलते हुए वहां से चले गए। वहीं, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर मौजूद युवक युवतियों को थाने ले आई।

रानीपोखरी थानाध्यक्ष विकेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि कि विवाद करने वाले युवक युवतियों ने देर रात्रि आपस में समझौता कर लिया। वहीं, पुलिस ने अपनी ओर से तीनों वाहनों को एमवी एक्ट में सीज कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानिए कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री में क्या होता हैं अंतर….प्रधानमंत्री को 2.33 लाख, कैबिनेट मंत्री को 2.32 लाख, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को 2.31 लाख और राज्य मंत्री को 2,30,600 रुपये मिलते

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं। रविवार को उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ-साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मोदी सरकार में ये...
article-image
पंजाब

बीरमपुर में मुफ्त मेडिकल कैंप, 60 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

नागपाल अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने की बीपी, शुगर और आंखों की जांच, मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित गढ़शंकर। शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से गांव बीरमपुर स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में मुफ्त मेडिकल...
पंजाब

परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर रोक : चयन परीक्षा वाले 12 शिक्षण संस्थानों में 29 अप्रैल को अवकाश रहेगा

होशियारपुर, 28 अप्रैल- जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा दिनांक 29 अप्रैल 2023, शनिवार को होशियारपुर जिले के विभिन्न 12 केंद्रों में हो रही है। इसे देखते हुए जिला मैजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने 29...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए विकास खण्ड सोलन में द्वितीय चरण में 83.48 प्रतिशत मतदान

सोलन:  सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में 83.48 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!