कोहरे और कड़ाके की ठंड का पंजाब में कहर : IMD ने कई इलाकों में दी चेतावनी

by

चंडीगढ़: पंजाब में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से ठंडी हवाओं के चलते सर्दी और बढ़ गई है। सुबह और रात के समय तेज ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा भी छाया रहा, जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

हालांकि, दिन के समय धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

दिन-रात के तापमान में भारी अंतर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब के विभिन्न हिस्सों में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में मौसम में यह अंतर धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

फरीदकोट सबसे ठंडा, बठिंडा सबसे गर्म

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, फरीदकोट इस समय राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बठिंडा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

येलो अलर्ट जारी, कोहरे से सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए पंजाब के 13 जिलों के कुछ इलाकों में घने कोहरे के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना शामिल हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि वाहन चालक और राहगीर को कोहरे और धुंध के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।

अगले छह दिन मौसम रहेगा शुष्क

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले छह दिनों तक पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बावजूद ठंड का असर जारी रहेगा और सुबह-शाम के समय अधिक ठंड का अनुभव किया जाएगा।

न्यूनतम तापमान का अपडेट

आज पंजाब के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया। अमृतसर में 5.9 डिग्री, लुधियाना में 6.4 डिग्री, पटियाला में 6.9 डिग्री, होशियारपुर में 6.2 डिग्री, पठानकोट में 6.6 डिग्री, बठिंडा में 6.0 डिग्री और गुरदासपुर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, अधिकतम तापमान अमृतसर में 21.5 डिग्री, फिरोजपुर में 21.8 डिग्री, लुधियाना में 22.2 डिग्री, पटियाला में 23.7 डिग्री, पठानकोट में 24.9 डिग्री और होशियारपुर में 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

20वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन : प्राचार्य हरभजन सिंह फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व सिख नेशनल कॉलेज बंगा ने फाइनल में किया प्रवेश

संत बाबा भगत सिंह विश्वविद्यालय जब्बड़ व मोरांवाली सेमीफाइनल में पहुंचे गढ़शंकर । ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर दुआरा खालसा कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम में करवाए जा रहे 20वें राज्य स्तरीय...
article-image
पंजाब , हरियाणा

5 महीने से जेल में है वाटर कैनन ब्वॉय : नवदीप जलबेड़ा को मिली जमानत

चंडीगढ़ : किसान नवदीप सिंह जलबेड़ा लगभग पांच महीने से पुलिस हिरासत में है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने उसे आज जमानत दे दी है। किसान आंदोलन में नवदीप वाटर कैनन ब्वॉय के नाम से...
article-image
पंजाब

लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार : गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन

 चंडीगढ़ :   पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (पीडब्ल्यूसी) के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को...
article-image
पंजाब

सीहवां स्कूल के धर्मप्रीत सिंह ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की उत्तीर्ण

गढ़शंकर l सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सिहवां ब्लॉक गढ़शंकर-2 के पांचवीं कक्षा के छात्र धर्मप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह व रेणु देवी ने सत्र 2025-26 के लिए छठी कक्षा के जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश...
Translate »
error: Content is protected !!