अंब व गगरेट में चुनावी तैयारियों का डीसी ने किया निरीक्षण

by
ऊना :   उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज अंब व गगरेट में पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों का निरीक्षण किया। राघव शर्मा ने सबसे पहले महाराजा प्रताप डिग्री कॉलेज अंब में स्थापित किए गए स्ट्रॉन्ग रूम तथा मतगणना केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान एसडीएम अंब मनेश यादव तथा बीडीओ अभिषेक मित्तल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके बाद डीसी राघव शर्मा ने गगरेट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोह में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम तथा मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम गगरेट विनय मोदी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठकें भी की तथा कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की सूचना तुरंत दी जाए तथा आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिला दंडाधिकारी ने पंचायत तथा शहरी निकायों के चुनाव में कोविड गाइडलाइन्स का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग की जाए तथा कोविड गाइडलाइन्स की अनुपालना सुनिश्चित की जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी में निजी बस–टैक्सी विवाद गरमाया :10 लोगों पर मुकदमा, दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज

एएम नाथ। चम्बा : उपमंडल मुख्यालय सलूणी में निजी बसों को जबरन रोकने और चालक–परिचालकों को धमकाने के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में निजी बस मालिक की शिकायत पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Hamirpur News : दूसरे चरण के लिए 82 पंचायतों में सज गए 466 बूथ : वीरवार को सुबह 7 से सायं 3 बजे तक होगा मतदान

एएम नाथ।  हमीरपुर 27 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में वीरवार को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक होने वाले मतदान और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नकली एसएचओ ने 326 के आरोपी छोड़ने के लिए 35 हजार , असली एसएचओ के पास पहुंचा कहा आरोपी छोड़ दो पैसे दे दिए …फिर नकली एसएचओ की खुली पोल

गढ़शंकर, 21 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एस. एच. ओ. थाना गढ़शंकर के नाम पर लोगों से फोन पर पैसे मांगने वाले नकली एस. एच..ओ. को साथी सहित गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन काम रोकने से लटके हैं हज़ारों युवाओं के प्रमाण पत्र : जयराम ठाकुर

एडमिशन का समय है, युवाओं का भविष्य अधर में है, सरकार निकालें समाधान,   हिमाचल प्रदेश को रेल बजट में प्राथमिकता देने के लिए केंद्र सरकार का आभार एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!