बाबा ने मामूम बच्चियों से की दरिंदगी… POSCO तहत मामला दर्ज

by

एएम नाथ । हमीरपुर/ लुधियाना :  जिले से एक सनसनीखेज वारदात हुई है। लुधियाना का व्यक्ति हिमाचल के मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था और नाबालिग बच्चियों के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें और दुष्कर्म करता था। मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने और यौन उत्पीड़न की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान बचित्र सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। वह हमीरपुर के कोहली क्षेत्र स्थित श्री राधा रानी कृष्ण मंदिर में पिछले काफी समय से डेरा जमाए हुए था। स्थानीय लोगों के बीच वह खुद को बाबा बताकर रहता था। पीड़ित बच्चियां उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर परिवारों से संबंधित हैं, जो रोजगार के सिलसिले में हमीरपुर आए हुए हैं। आरोप है कि आरोपी गरीब परिवारों की बच्चियों को लालच देकर बहाने से मंदिर में बुलाता और उनके साथ गलत हरकतें करता था। काफी समय से संदेह होने पर परिजनों ने नजर रखी और उसे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोस्को) सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें प्रारंभिक रिपोर्ट में छेड़छाड़ की पुष्टि होने की बात सामने आई है। जिला पुलिस प्रमुख बलवीर ठाकुर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। मेडिकल की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*A book presents a fascinating

Exclusive conversation with publisher Dr. Parminder Singh Shonki regarding the book *Jalandhar/ April 13/Daljeet Ajnoha : Following the historical documentation of the unparalleled heritage of undivided Punjab, which was partitioned during the forties, a...
article-image
पंजाब

चंद पूंजीपतियों के है कोयले के बिजनेस, भठ्ठा उद्योग संकट में सरकार निकालने के लिए करे उपाय…. मनीष गुप्ता प्रधान भठ्ठा यूनियन

गढ़शंकर – पंजाब के करीब 25 सौ भठ्ठों पर काम करने वाले लोगों की संख्या पांच लाख है जिनके घर का चूल्हा इस उद्योग से चलता है। कोरोना के चलते इन लोगों के खान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह धन्यवाद करने के लिए आ रही या वोट मांगने के लिए : पांगी वासियों को सांसद प्रतिभा सिंह से पूछना चाहिए

मंडी : मंडी लोकसभा उपचुनाव जीतने के दो साल बाद सांसद प्रतिभा सिंह पहली बार पांगी आ रही हैं। , पांगी वासियों को उनसे जरूर पूछना चाहिए, वह लोगों का धन्यवाद करने के लिए...
article-image
पंजाब

क्या दर्ज है चर्चित एफआईआर में मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला व उनके ओसडी के खिलाफ : स्ट्रिंग आप्रेशन के तहत फंसे सिंगला, सिंगला ने कहा साजिस तहत फंसाया गया

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्टिंग ऑपरेशन में फंसे कमीशन बाजी के चक्कर में बर्खास्त किए गए स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला व उनके ओसडी प्रदीप कुमार के खिलाफ पुलिस ने एसई...
Translate »
error: Content is protected !!