लोहारली स्कूल में दी मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी : भाषण, पेंटिंग, क्विज और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का भी किया आयोजन

by
बिझड़ी 20 दिसंबर:   बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारली में ‘वो दिन’ योजना के तहत मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरुकता शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी एनआर नेगी ने की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को अनीमिया और मासिक धर्म स्वच्छता के बारे मंे जानकारी देते हुए एनआर नेगी ने कहा कि किशोरियों एवं महिलाओं में मासिक धर्म एक प्राकृतिक एवं स्वभाविक प्रक्रिया है। इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर किशोरियां एवं महिलाएं कई गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी शैलजा शर्मा ने भी अनीमिया, बच्चों के पहले 1000 दिनों के दौरान सही पोषण और मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन और अनीमिया पर प्रश्नोत्तरी, भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में महक प्रथम, स्मृति द्वितीय व साक्षी तृतीय रही। चित्रकला प्रतियोगिता में महक प्रथम, कोमल द्वितीय और वंदना तृतीय रही।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं छात्राओं तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य बलवीर सिंह, अन्य शिक्षक, स्थानीय ग्राम पंचायत कलवाल की प्रधान रीना चंदेल, पंचायत सदस्य और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 1 से 5 अगस्त तक जिला चंबा के प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास तथा जन शिकायत निवारण जगत सिंह नेगी 1 से 5 अगस्त तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जगत सिंह नेगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 छात्राओं की लड़ाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल

मंडी। जिले के वल्लभ डिग्री कॉलेज के कैंपस में 2 छात्राओं की लड़ाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 2 छात्राएं एक दूसरे पर खूब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खन्ना ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

गढ़शंकर,  24 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भारत के महान राष्ट्रवादी शिक्षाविद, प्रखर देशभक्त व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। खन्ना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्र गैला में 25 बच्चे स्वर्ण प्राशन से लाभान्वित

एएम नाथ। चम्बा :. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आज 20 दिसंबर को आंगनबाड़ी केंद्र गैला पंचायत हरिपुर वृत सरोल, चंबा में बच्चों को स्वर्ण प्राशन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सुमन, जिला मिशन...
Translate »
error: Content is protected !!