मकरध्वज धाम में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, दिनभर होंगे धार्मिक आयोजन

by

गुरु दीक्षा, प्रतिभा सम्मान और भजन संध्या से सजेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मकरध्वज बालाजी धाम में महाआरती व गुरु-जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण

एएम नाथ। ब्यावर :  बलाड रोड स्थित श्री मकरध्वज बालाजी धाम में 29 जुलाई (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। दिनभर चलने वाले इस भव्य आयोजन में गुरु पूजन, अभिषेक, गुरु दीक्षा, प्रतिभा सम्मान, महाआरती और भजन संध्या सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
श्री बालाजी भक्त मंडल के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ प्रातः दीप प्रज्वलन के साथ होगा। सुबह 7 बजे से विश्वगुरु भगवान शिव-गोरक्षनाथ का पवित्र अभिषेक, गुरु दर्शन, गुरु पूजन, गुरु स्तुति, गुरु आरती एवं गुरु महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं को गुरु कृपा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का लाभ प्राप्त कराने के लिए पूरे कार्यक्रम की विशेष रूप से व्यवस्था की गई है।
मकरध्वज युवा संगठन के अध्यक्ष दिलीप सांखला ने बताया कि मध्यान्ह वेला में गुरु दीक्षा एवं नामदान समारोह आयोजित होगा। धाम के आध्यात्मिक गुरु महंत प्रकाश नाथ शास्त्री नाथ संप्रदाय की परंपरा के अनुसार जिज्ञासुओं को गुरु मंत्र दीक्षा प्रदान करेंगे। इसके साथ ही श्रीनाथ जी की प्राचीन सिद्ध जीवित समाधि तथा नाथ संप्रदाय के पूर्वाचार्यों की समाधियों का पूजन-अर्चन एवं दीपदान यज्ञ भी संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन साधकों के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है।
दोपहर 2 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्वानों, साधकों एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं शाम 7 बजे श्रद्धालु मकरध्वज बालाजी की दिव्य एवं चमत्कारी महाआरती के दर्शन करेंगे। इसी अवसर पर गुरु-जन्मोत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
रात्रि 8 बजे से “एक शाम गुरुदेव के नाम” भव्य भजन संध्या आयोजित होगी। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक नंदकिशोर सेन एंड पार्टी गुरु महिमा एवं भक्ति रस से ओतप्रोत सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह रावत ने नगर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आध्यात्मिक लाभ लेने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) सस्पेंड : कुश्ती संघ चलाने के लिए पैनल बनाने का दिया निर्देश

नई दिल्ली : इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) में बीते दिनों हुए चुनाव और यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे । बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद विवाद...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बद्दी में 20 करोड़ रुपए से स्थापित किया जा रहा ऑटोमैटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केन्द्र – मुकेश अग्निहोत्री

निर्माणाधीन स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को जारी किए उचित दिशा निर्देश  बद्दी , एएम नाथ/ तारा :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन ज़िला के बद्दी में वाहनों की फिटनेस के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडी में जन चेतना कार्यक्रम का किया आयोजन

चंडी मेहलोग, 20 मई (तारा) : गणपति एजुकेशन सोसाइटी कुनिहार की ओर से नंदिनी प्रोजेक्ट के तत्वाधान में वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी के सभागार में माहवारी स्वास्थ्य ,स्वच्छता जागरूकता अभियान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लाहुल की महिला की पंजाब में हत्या , 4 साल की बच्ची के लापता होने का मामला उठा विधानसभा में

एएम नाथ : शिमला। जनजातीय लाहुल-स्पीति जिला के उदयपुर की रहने वाली एक महिला के गायब होने के बाद उसकी लाश पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र कीरतपुर में मिलने और इस महिला की चार साल...
Translate »
error: Content is protected !!