अकाली दल में फूट पर छलका सुखबीर बादल का दर्द : केंद्र पर लगाया साजिश का आरोप

by

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के दो फाड़ होने पर पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का दर्द छलका है. सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार की एजेंसियों के ऊपर शिरोमणि अकाली दल के बागी नेताओं का साथ देने का आरोप लगाया है।

बादल ने कहा कि अब इतनी बड़ी साजिश हो गई निशाना था अकाली दल को खत्म करना. मेरा दिल तो नहीं था ये बात करने का पर आज मैं ये दुख के साथ कह रहा हूं।

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने अकाली दल के बागी धड़े और केंद्र सरकार के साथ मिलकर ये प्लान बना लिया कि अगर पंजाब के ऊपर काबिज होना है तो बादल परिवार को साइडलाइन कर दो. ये प्लान बनाया गया है कि हम कैसे साइड लाइन होंगे. केंद्र की ज्ञानी हरप्रीत सिंह से बात हो गई तो उन्होंने कहा कि आप लोग मेरे पास एक दरखास्त दे दो. मैं श्री अकाल तख्त साहिब में तलब करके सुखबीर बादल को पंथ से निकाल दूंगा. ये सब प्लानिंग हुई. हमारे खिलाफ कौन-कौन से सदस्य कमेटी में लाया जाएगा और कैसे काम करेगा।

बादल ने केंद्र पर लगाया साजिश का आरोप

शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कहा कि केंद्र में भले ही कांग्रेस रही हो या बीजेपी सभी केंद्र सरकार अपनी एजेंसियों के माध्यम से सिख पंथ से जुड़ी सबसे पुरानी पार्टी शिरोमणि अकाली दल को तोड़ने का प्रयास करते रहते हैं और ये ताजा घटनाक्रम भी केंद्र सरकार के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियों ने करवाया है और बागी धड़े को लगातार केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा साजिश के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह सीमा ने कहा कि एक जमाना था जब बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के संबंध काफी अच्छे थे और हमने मिलकर चुनाव भी लड़ा है लेकिन अब ऐसा नहीं है और ये सब कुछ केंद्र सरकार के इशारे पर हमारी पार्टी को तोड़ने के लिए हो रहा है. पार्टी के बागी धड़े ने सुखबीर बादल के पैरलल श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

BJP ने SAD के आरोपों को किया खारिज

हालांकि, बीजेपी ने शिरोमणि अकाली दल के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि पंजाब में एक आदत सी बन गई है जब भी किसी भी राजनीतिक पार्टी में कुछ भी उठापटक होती है तो आरोप सीधा बीजेपी पर लगा दिया जाता है. शिरोमणि अकाली दल में जो कुछ चल रहा है उसे लेकर सुखबीर बादल और उनकी पार्टी के नेताओं को आत्म चिंतन करना चाहिए नाकि उनकी पार्टी टूटने का आरोप भी बीजेपी पर लगा देना चाहिए।

पंजाब बीजेपी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल में चल रहे अंतर्कलह से बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है और ना ही बीजेपी अकाली दल के बागी धड़े के साथ आने वाले वक्त में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.बीजेपी पंजाब में अपने ही दम पर चुनाव में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

भगवंत मान ने किया तीखा कटाक्ष

शिरोमणि अकाली दल में जारी फूट और उठापटक की खबरों पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने तीखा कटाक्ष किया है. भगवंत मान ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब की सबसे पुरानी पार्टी है और 99 साल की लीज पर आई थी और अब ये लीज खत्म हो चुकी है इसी वजह से ये पार्टी भी खत्म हो रही है।

दोनों पार्टियों के बीच तल्खी बढ़ना तय

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार राजनीतिक कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर गठबंधन में आ सकते हैं लेकिन जिस तरह से अपनी पार्टी में हुई फूट को लेकर सुखबीर बादल ने आरोप सीधा बीजेपी पर लगा दिया है तो ऐसे में एक साथ आने की बजाय आने वाले दिनों में दोनों पार्टियों के बीच तल्खी बढ़ना लगभग तय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने नवजन्मी बच्चियों का सिविल अस्पताल में किया सम्मान : बेटियों के जन्म पर भी करें बेटों के जन्म जैसा स्वागत: डा. बलजीत कौर

होशियारपुर, 25 नवंबर: सामाजिक न्याय अधिकारिता, अल्पसंख्यक मामलों, सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने पिछले दिनों बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रदेश स्तरीय प्रोग्राम में शामिल होने से पहले सिविल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपकी अश्लील वीडियो मिली है….फिर महिला को लगी 1.27 करोड़ रुपये की चपत….सीबीआई अफसर बोल रहा हूं !!

मुक्तसर : महिला से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी हुई है। शातिरों ने महिला को इस कदर अपने जाल में फंसाया कि महिला ने एक करोड़ 27 लाख रुपये लुटा दिए। शातिरों ने महिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गायिका से रेप के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा को 15 साल की सजा, एक लाख का जुर्माना

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और बाहुबली विजय मिश्रा को गायिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को सजा सुनाई गई। विजय मिश्रा को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल नर्सरी में दाखिले से पहले बच्चे की परीक्षा नहीं ले सकेंगे

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूल नर्सरी कक्षाओं में दाखिले के लिए बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा नहीं ले सकेंगे। दाखिला देते समय कोई भी भेदभाव छात्रों के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!