आपकी अश्लील वीडियो मिली है….फिर महिला को लगी 1.27 करोड़ रुपये की चपत….सीबीआई अफसर बोल रहा हूं !!

by

मुक्तसर : महिला से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी हुई है। शातिरों ने महिला को इस कदर अपने जाल में फंसाया कि महिला ने एक करोड़ 27 लाख रुपये लुटा दिए। शातिरों ने महिला को डराया धमकाया और ब्लैकमेल भी किया।

साइबर अपराधियों ने सीबीआई अधिकारी बन कर महिला से 1.27 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस ने इस मामले में साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पंजाब के मुक्तसर का है।

मुक्तसर की बावा कॉलोनी की रहने वाली कुसुम दूमड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जून को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनके नाम पर मुंबई में मोबाइल नंबर 98564-08360 चल रहा है, जिससे कई लोगों को अश्लील वीडियो और मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसी कारण उनके खिलाफ मुंबई में 27 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

इसके बाद कॉल करने वाले ने एक और व्यक्ति को कॉल में जोड़ा, जिसने अपना नाम विक्रम कुमार देशमाने बताया। उसने खुद को एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए कहा कि पीड़िता का खाता कैनरा बैंक मुंबई में है, जिसमें 6.8 करोड़ रुपये की मनी लान्ड्रिंग की ट्रांजेक्शन हुई है और अब ये केस सीबीआई के पास है। ये मामला बहुत गंभीर है। इसके बाद उसे वाट्सएप वीडियो कॉल पर जोड़ा, जिसमें अन्य व्यक्ति समाधान पवार ने खुद को सीबीआई का डायरेक्टर बताया। उसने कहा कि पीड़िता ने इस बारे में किसी रिश्तेदार या दोस्त से बात की तो उनके पूरे परिवार को केस में शामिल कर दिया जाएगा।

पांच दिन तक चला ठगी का खेल
आरोपियों ने महिला को डरा-धमकाकर उसके बैंक खातों और प्रॉपर्टी की जानकारी लिखवाई और सभी बैंक खाते फ्रीज किए जाने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि नरेश गोयल नामक व्यक्ति के मनी लान्ड्रिंग केस में भी उसकी भूमिका पाई गई है और उसे जमानत के लिए अपनी पूरी संपत्ति और पैसा गिरवी रखना पड़ेगा। इसके बाद ठगों ने महिला से कहा कि वह अपने सभी रुपये आरटीजीएस के जरिये बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर करे। डर और भ्रम के माहौल में फंसी उसने 23 से 27 जून के बीच अपने अलग-अलग खातों से कुल 1 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये ठगों के बताए खातों में भेज दिए। जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने शिकायत दी।

इस वर्ष पांच से ज्यादा ऐसे ठगे के मामले आए सामने
गौरतलब है कि जिले में इस वर्ष ऐसे पांच से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। एक ऐसा गिरोह भी मुक्तसर से पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में हरियाणा की पंचकूला पुलिस की तरफ से पकड़ा जा चुका है। गिरोह का सरगना मुक्तसर का रहने वाला था जिसने बैंक कर्मियों के साथ सेटिंग कर मुक्तसर के कुछ लोगों को गिरोह का हिस्सा बना हरियाणा के पूर्व सैनिक से 83 लाख रुपये की ठगी की थी। इसके अलावा इस गिरोह के तार दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में सीबीआई अधिकारी बन कर हुई ठगी के मामले में भी शामिल बताए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 9 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

30 दिसंबर तक करें अप्लाई 5 जनवरी को होंगे साक्षात्कार एएम नाथ। चंबा : बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला राजेश रॉय ने बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिन्दी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने पर किये सम्मानित : हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कवियों ने भी जमाया रंग

धर्मशाला, 13 सितम्बर: जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग कांगडा द्वारा हिंदी में बेहरीन कार्य करने के लिए जिला सांख्यिकी विभाग तथा जिला खाद्य...
article-image
पंजाब

चुनावों में पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष बर्ताव का राज्य चुनाव आयोग दें निर्देश : हाईकोर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को 14 दिसंबर को होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष बर्ताव करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तस्वीर वायरल: ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की टाई ठीक करते हुए पत्नी अक्षता

नई दिल्ली : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भारत की राजधानी दिल्ली में हो रहे जी-20 देशों के सम्मेलन को लेकर यहां मौजूद हैं। इस बीच राजनीति की दुनिया...
Translate »
error: Content is protected !!