सड़कें नहीं हुई बहाल 10 किमी पैदल चलकर लंबाथाच तक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष : पांच दिन बाद भी फौरी राहत न मिलने से बिफरे पीड़ित, नेता प्रतिपक्ष ने तत्काल जारी करने के दिए निर्देश

by

मुख्य सड़कें बहाल करना प्राथमिकता, बीआरओ से मदद लेंगे : जयराम ठाकुर

गृह मंत्री और ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर अधिक से अधिक सहायता की मांग

आपदा प्रभावितों को राशन पहचान में जुटी है सेना

पांच दिन बाद भी फौरी राहत न मिलने से बिफरे पीड़ित, नेता प्रतिपक्ष ने तत्काल जारी करने के दिए निर्दे

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने थुनाग में मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि 5 दिन बाद भी अभी तक प्रमुख सड़कें भी बहाल नहीं हो पाई हैं। जबकि हमने पहले ही दिन बता दिया था कि रास्ते किस तरीके से खराब है। मुख्य सड़कों को बहाल करने के लिए हम बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन से भी मदद लेंगे।

वह आज सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। आज वह लंबा थाच तक पहुंचे। इस दौरान वह थुनाग भी पहुंचे। जहां पर इस बार की त्रासदी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। आपदा प्रभावितों से उन्होंने मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही सभी परिवारों को हौसला भी दिया कि हम हिम्मत नहीं हारने वाले बहुत जल्दी हम फिर से उठ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि थुनाग क्षेत्र में ही आपदा की वजह से सर्वाधिक नुकसान हुआ है।

लोगों के घर बगीचे दुकान, मकान, पशुशालाएं सब बह गए हैं। यह सब हम फिर से बना लेंगे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि सबसे दुःखद और पीड़ादायक यह है कि बहुत लोगों को हमने इस त्रासदी में खो दिया है, जिनसे फिर हम कभी नहीं मिल पाएंगे। उनके जीवन की भरपाई संभव है। उन्होंने सभी मृतकों की आत्मा को शांति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की साथ ही जो लोग लापता है उन्हें खोजने के अभियान में और तेजी लाने के लिए सरकार से आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर आपदा प्रभावितों की अधिकाधिक मदद का आग्रह किया।


जयराम ठाकुर ने इस दौरान मौके पर उपस्थित प्रशासन के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। थुनाग दौरे पर उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से राहत शिविरों में जाकर मुलाकात की और व्यवस्थाओं का जायजाभी लिया। इस दौरान थुनाग के एसडीएम रजत सेठी भी उनके साथ रहे। थुनाग पहुंचने के लिए रास्ते बंद होने की वजह से नेता प्रतिपक्ष अपने घर से ही पैदल चलकर थुनाग पहुंचे। वहां पर राहत कार्यों का जायजा लिया और फिर थुनाग से लम्बा थाच पहुंचकर आपदा प्रभावितों से मिले।

दस किलोमीटर से ज्यादा की पैदल यात्रा में हर जगह पर तबाही का ही मंजर नज़र आया। हर जगह आपदा के द्वारा मचाई गई तबाही के निशान दिखे। जो दिल दहलाने वाले थे। उन्होंने कहा पहले जिन जगहों पर खुशहाली नजर आती थी अब सिर्फ खंडहर नजर आ रहा है।


जयराम ठाकुर ने थुनाग में प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक सेवाओं को जल्दी से जल्दी बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली पानी और सड़कों को अतिशीघ्र बहाल किया जाना अत्यंत आवश्यक है। स्थानीय लोगों ने आपदा प्रभावितों को दी जानी वाली फौरी राहत 5 दिन बाद भी नहीं मिलने पर रोष जताया। जिसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से राहत राशि जारी करने के निर्देश दिए।


जयराम ठाकुर ने वर्तमान में राहत शिविरों में रह रहे लोगों की सूची बनाई जिससे उनकी आगे भी मदद की जा सके। उन्होंने ने बताया कि भराड़ी में 50 लोग, शरण में 50 लोग, सुराह में 40, लंबाथाच में 20, थूनाड़ी में 130, पख़रैर में 40, जरेड़ में 25 लोग, देजी झुंडी में 30, बहलीधार में 5, मुरहाला में 60, लेह थाच में 35 काहरा में 15 लोग और कदौण 60 लोग राहत शिविरों में हैं। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में लोगों को राशन अभिलंब भेजने का प्रबंध किया जाए। सेना के जवान राशन उठा कर लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

पुलिस, प्रशासन, अन्य सभी विभाग, आम लोग, समाजसेवी सब आगे आ रहे हैं। उन्होंने सभी का इस मौके पर आपदा प्रभावितों का साथ देने के लिए आभार जताया। शाम को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य भी थुनाग पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने उनके साथ भी थुनाग का दौरा किया और वहां हुए नुकसान से अवगत करवाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी के कुमार पंचायत को जाती हुई बस में लगी आग

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) :  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पांगी से कुमार पंचायत को जाते समय चलती बस में अचानक आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बस सवारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला-2026: पांचवें दिन 121 कलाकारों ने दिया ऑडिशन …अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के सांस्कृतिक मंच के लिए अब तक 624 कलाकारों की प्रतिभा परखी गई

20 जुलाई को जिला से बाहर के कलाकारों के होंगे ऑडिशन एएम नाथ। चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के चयन के लिए आयोजित ऑडिशन प्रक्रिया लगातार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 नए उद्योग हिमाचल में लगेंगे : नौकरी के खुलेंगे द्वार, नामी कंपनियों से मिले निवेश के प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश में 40 और नए उद्योग लगेंगे। कई बड़े औद्योगिक समूहों ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की इच्छा जताई है। उद्योग विभाग को 200 करोड़ से ज्यादा निवेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वो दिन ” योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन : सी.डी.पी.ओ. गोपालपुर

सरकाघाट, 14 फ़रवरी – मासिक धर्म से जुड़ी कुरीतियों और नकारात्मक सामाजिक मानदंडों को बदलने के उद्देश्य के दृष्टिगत आज बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा में मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में...
Translate »
error: Content is protected !!