विधानसभा अध्यक्ष 7 जुलाई को मानसून तैयारियों की करेंगे समीक्षा : कुलदीप सिंह पठानिया का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

by

6 जुलाई को छिंज मेला चलमा के होंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जुलाई से ज़िला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 6 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र भटियात की ग्राम पंचायत चलमा में आयोजित होने वाले छिंज मेले के मुख्य अतिथि होंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 7 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे बचत भवन में ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मानसून-2025 की पूर्व तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इसके उपरांत वह अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के सफल आयोजन के दृष्टिगत मेला आयोजन समिति से संबंधित सभी ज़िला अधिकारियों एवं विभिन्न उप समितियों के संयोजकों के साथ बैठक करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 8 जुलाई को सिहुंता से शिमला को प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला का वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित : एनसीसी की लगभग 110 छात्राओं को किन्नौर जिला की सीमावर्ती क्षेत्रों का निःशुल्क भ्रमण करने का न्यौता दिया

शिमला 26 अक्तूबर – प्रदेश के बागवानी, जनजातीय विकास एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफ़ेद झूठ है मुख्यमंत्री की दस गारंटियां पूरी करने का दावा: जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू के दावों पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का तीखा पलटवार, बोले, झूठ की सारी सीमाएं लांघी बालीचौकी में कहा, कार्यकर्ता एकजुटता से लड़ें चुनावएएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार करें : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कांगड़ा : कांगड़ा में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी व्यापारी मंच की संगोष्ठी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी से सीखिए…..अमित शाह ने संसद में बर्ताव को लेकर राहुल गांधी को दी नसीहत

नई दिल्ली : संसद में राहुल गांधी की स्पीच पर अमित शाह ने कहा कि यह आपकी जिम्मेदारी है कि इस सदन की गरिमा को पूरी दुनिया में बनाए रखें. जिस तरह की भाषा...
Translate »
error: Content is protected !!