अकाली दल में बगावती स्वर तेज : शिअद की कोर कमेटी की बैठक में नहीं गए थे वरिष्ठ नेता चंदूमाजरा

by

पटियाला :28 जुलाई:
पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद शिरोमणि अकाली दल (बादल) में बगावत के स्वर लगातार तेज हो रहे है। वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा कल शिअद की कोर कमेटी की बैठक में नहीं आए। अब उन्होंने झूंदा कमेटी की रिपोर्ट को सीधे कोर कमेटी में रखने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पहले इसे समीक्षा कमेटी को भेजा जाना चाहिए था।
इससे पहले विधायक मनप्रीत अयाली ने बगावती तेवर दिखाए थे। पार्टी के समर्थन के बावजूद उन्होंने भाजपा समर्थित एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मु को वोट नहीं दिया। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव का ही बहिष्कार कर दिया।

प्रधान ने खुद कहते थे समीक्षा कमेटी में चर्चा होगी ;-!११चंदूमाजरा
प्रोफेसर चंदूमाजरा ने कहा कि प्रधान सुखबीर बादल ने कमेटी संयोजक बलविन्द्र सिंह भूंदड़ को कहा था कि वह समीक्षा कमेटी की बैठक करें। उसमें झूंदा कमेटी की रिपोर्ट पर विचार करें। फिर एक संयुक्त राय बना कर कोर कमेटी में लाएं। इसके बावजूद रिपोर्ट सीधे कोर कमेटी में रख दी गई। मैंने रिपोर्ट पढ़ी भी नहीं है। मुझे नहीं पता कि सीधे रिपोर्ट वहां क्यों भेज दी गई। कल मेरे कुछ नजदीकियों के परिजनों का भोग था, इसलिए मुझे वहां भोग पर जाना जरुरी था, इसलिए मैं मीटिंग में नहीं आ सका।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत : कार और मिनी बस की जोरदार टक्कर

तरनतारन। रविवार को अमृतसर खेमकरण मार्ग क्षेत्र कस्बा अमरकोट के पास मारुति कार व मिनी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे के दौरान कार चला रहे नाबालिग लड़के वीरपाल सिंह, उसकी...
article-image
पंजाब

7 रुपए खर्च किए और 1 करोड़ रुपए जीत गया किसान, रातोंरात पलट गई किस्मत

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान ने 7 रुपये की लॉटरी टिकट से 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है. किसान बलकार सिंह ने 24 दिसंबर को सरहिंद के बिट्टू लॉटरी स्टॉल से सिक्किम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को दहलाने की तैयारी में थे ISI के गुर्गे : ISI के 10 एजेंट गिरफ्तार : बड़े अटैक की थी साजिश

लुधियाना /  चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने गुरुवार को पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) द्वारा कथित रूप से समर्थित एक ग्रेनेड-अटैक मॉड्यूल के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा एक्स...
Translate »
error: Content is protected !!