7 रुपए खर्च किए और 1 करोड़ रुपए जीत गया किसान, रातोंरात पलट गई किस्मत

by

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान ने 7 रुपये की लॉटरी टिकट से 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है. किसान बलकार सिंह ने 24 दिसंबर को सरहिंद के बिट्टू लॉटरी स्टॉल से सिक्किम स्टेट लॉटरी का टिकट खरीदा था।

लॉटरी का नतीजा उसी दिन घोषित हो गया था, लेकिन कई दिनों तक इस बड़े इनाम की जानकारी सामने नहीं आ सकी.

बलकार सिंह पिछले लगभग 10 सालों से इसी स्टॉल से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे हैं. उन्हें पहले भी छोटे-मोटे इनाम मिले हैं, जिसमें एक बार 90 हजार रुपये का इनाम भी शामिल है. माजरी सोधियां गांव के रहने वाले बलकार अपनी परिवार की खेती-बाड़ी से पालन करते हैं।

1 करोड़ रुपये का इनाम पहली बार मिला : लॉटरी स्टॉल के मालिक मुकेश कुमार बिट्टू ने बताया कि वह 45 सालों से लॉटरी बिजनेस में हैं. उनके स्टॉल से पहले 10 लाख रुपये तक के इनाम निकले हैं, लेकिन 1 करोड़ रुपये का इनाम पहली बार लगा।

मालिक ने बताया कि 24 दिसंबर को लॉटरी पाई थी और नतीजा भी उसी दिन आ गया था. हालांकि, फतेहगढ़ साहिब की शहीदी सभा के दौरान वह लगातार तीन दिन लंगर सेवा में व्यस्त थे, जिस कारण उनका कारोबार बंद रहा और उन्हें जानकारी नहीं मिल सकी. मुकेश कुमार बिट्टू ने बताया कि जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत बलकार सिंह को सूचित किया कि उनके टिकट पर 1 करोड़ रुपये का इनाम लगा है.

लॉटरी के पैसे से जरूरतमंदों की मदद करेंगे :  बलकार सिंह ने अपनी जीत को गुरु साहब की कृपा बताया. उन्होंने कहा कि वह इस पैसे का इस्तेमाल अपने खेती कार्य को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे. इसके साथ ही, उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के लिए इनाम की लगभग 10 प्रतिशत राशि खर्च करने की भी बात कही।

एक दिन में निकलते हैं 3 ड्रा :  बताना जरूरी है कि सिक्किम स्टेट लॉटरी रोजाना निकलती है. लॉटरी कारोबारी मुकेश कुमार के मुताबिक, इस लॉटरी के तहत दिन में तीन बार ड्रा निकाला जाता है. पहला ड्रा दोपहर 1 बजे. दूसरा ड्रा शाम 6 बजे. तीसरा ड्रा रात 8 बजे निकलता है. इस लॉटरी की एक टिकट की कीमत 7 रुपये होती है. कई लोग पूरी लॉटरी बुक भी खरीदते हैं, जिसकी कीमत लगभग 140 रुपये होती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

18 वर्ष या इससे अधिक आयु के नौजवानों को वोट बनाने के लिए फार्म नंबर 6 भरने के लिए किया प्रेरित

अधिक से अधिक वोटरों की रजिस्ट्रेशन करवाने वाले कैंपस अंबेसडर को स्टार आफ द मंथ के खिताब से नवाजा जाएगा होशियारपुर :डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि विधान सभा चुनाव 2022...
article-image
पंजाब

नाबालिग को वरगाला ले जाने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज

 माहिलपुर : थाना माहिलपुर पुलिस ने पिता की शिकायत पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर वरगला कर ले जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग...
पंजाब

किराएदार ने मकान मालिक को बांधकर पीटा जाता घर का सामान लूटने के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

माहिलपुर- किराएदार द्वारा अपने साथियों की सहायता से मकान मालिक को बांधकर पीटने व घर का सामान चोरी कर लेजाने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के आवास के ड्राइंग रूम का एक वीडियो शुक्रवार वायरल : पुलिस ने इस वीडियो के अधिकारिक होने की पुष्टि नहीं की

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की नेता व राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी व मारपीट मामले में शुक्रवार को नया मोड आ गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के ड्राइंग...
Translate »
error: Content is protected !!