अगवा युवक पुलिस ने 24 घंटे में अगवकरो के चुंगल से छुड़वाया, एक आरोपी ग्रिफ्तार

by

होशियारपुर: होशियारपुर की मुख्य सब्जी मंडी के आड़ती के बेटे का फ़िल्मी अंदाज़ में किडनेप किया और अगवा करने वाले युवक की कार भी साथ ले गए थे और बाद में आरोपियों ने होशियारपुर से 12 किलोमीटर दूर पीड़ित की कार को छोड़ दिया । इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की दर्जन भर टीमें गठित की गई।जिसके चलते सोमवार देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और किडनेप हुए राजन को भी सही सलामत बरामद कर लिया गया । एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि सोमवार को राजन कुमार(21) के किडनेप के बाद उन्होंने टीमें गठित की और टेक्नीकल तरीके से कार्य करते हुए उन्होंने मामले के एक आरोपी वरिंदरपाल सिंह उर्फ़ विक्की निवासी चुंग (अमृतसर) को गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक बिना नम्बरी मोटरसाइकिल, 32 बोर का पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरादम हुए । एसएसपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि उसके साथियों तक भी पहुचा जा सके ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सबसे साक्षर जिला होशियारपुर को होने का गौरव बुजुर्गों की महान सोच का नतीजा: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पालदी स्कूल ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपना परचम लहराया : जय कृष्ण सिंह रोड़ी माहिलपुर : होशियारपुर को सबसे शिक्षित लोगों का जिला होने का गौरव प्राप्त है...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने 204 अवैध शराब की बोतलें पकड़ी , 2 के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 26 जून। गढ़शंकर पुलिस ने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर राधा रमन के साथ हाजीपुर में छापेमारी कर 204 अवैध शराब की बोतलें बरामद कर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज गया। गढ़शंकर पुलिस...
article-image
पंजाब

लोहड़ी मौके श्रद्धालुओं द्वारा गढ़शंकर में गन्ने के रस का लंगर लगाया

गढ़शंकर, 13 जनवरी : आज लोहड़ी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा गढ़शंकर के श्री आनंदपुर साहब चौक के पास गन्ने के रस का अटूट लंगर लगाया गया।इस मौके प्रबंधकों तथा सेवादारों ने श्रद्धा...
article-image
पंजाब

लड़की ने पिस्तौल लहराकर बनाई रील : बठिंडा में इंफ्लूएंसर लड़की को ढूंढ रही पुलिस, लोगों ने की एक्शन की मांग

 बठिंडा :  पंजाब के बठिंडा में एक लड़की का पिस्तौल लहराते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की एक पंजाबी गाने पर पिस्तौल लहराते हुए रील बना रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर...
Translate »
error: Content is protected !!