अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 16 अक्तूबर को – कर्नल संजीव कुमार

by

ऊना : 7 अक्तूबर: सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ योजना के तहत हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिला के अभ्यार्थियों के लिए अग्निवीर सेना रैली का आयोजन 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीहरा में किया गया था। सेना भर्ती रैली में ग्राउंड टेस्ट और मेडिकल परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थियांे के लिए लिखित परीक्षा 16 अक्तूबर को अणु खेल मैदान हमीरपुर में होगी। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती रैली में सभी टेस्टों या चिकित्सा समीक्षा हेतू सैन्य अस्पताल जालंधर में उत्तीर्ण हुए जिन अभ्यार्थियों ने अभी तक लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एकत्रित नहीं किए हैं, वे 9 अक्तूबर तक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर से अपने एडमिट कार्ड एकत्रित कर सकते हैं।
इसके अलावा कर्नल संजीव कुमार ने सेना भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं से अनुरोध किया है कि वे दलालों/धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों से दूर रहें तथा अपनी मेहनत पर विश्वास रखें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्नल सोफिया पर विवादित बोल वाले विजय शाह के पीछे : आखिर क्यों खड़ी हो गई है पूरी बीजेपी?

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह राजनीतिक गलियारों में तो घिरे ही हैं, कानूनी पचड़े में भी फंस गए हैं. कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयान पर हाईकोर्ट के निर्देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की सिरिंज से युवाओं में बढ़ते एचआईवी मामले चिंता का विषय : डीसी सुमित खिमटा ने दिए नाहन में फरवरी तक एआरटी केन्द्र शुरू करनेे के आदेश

नाहन 22 दिसम्बर :  एड्स एक जानलेवा गंभीर बीमारी है जिसकी रोकथाम नितांत जरूरी है। यह बात उपायुक्त सुमित खिमटा ने जिला एड्स नियंत्रण समिति तथा क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य की ओर अग्रसर : राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां कहा कि हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से प्रभावी कदम उठा रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार अपना रही है पाकिस्तान का मॉडल भ्रष्टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त : जयराम ठाकुर

मंडी में भाजपा कार्यसमिति बैठक के सफल आयोजन के बाद प्रेसवार्ता में घेरी सरकार कहा, झूठ के मसीहा बन चुके हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू एएम नाथ। मंडी :  मंडी में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की...
Translate »
error: Content is protected !!