हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार अपना रही है पाकिस्तान का मॉडल भ्रष्टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त : जयराम ठाकुर

by

मंडी में भाजपा कार्यसमिति बैठक के सफल आयोजन के बाद प्रेसवार्ता में घेरी सरकार

कहा, झूठ के मसीहा बन चुके हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। मंडी :  मंडी में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक के उपरांत एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली यह सरकार हिमाचल में ‘पाकिस्तान मॉडल’ लागू कर रही है। जयराम ठाकुर ने तंज कसा कि जिस प्रकार पाकिस्तान में गंभीर आर्थिक संकट के कारण कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन समय पर नहीं दिया जाता और उसे ‘डेफर’ (आस्थगित) करने का प्रचलन है, ठीक वही स्थिति आज हिमाचल प्रदेश में पैदा हो गई है, जहाँ सरकार न केवल अधिकारियों-कर्मचारियों बल्कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के वेतन को भी रोकने पर मजबूर हो गई है। उन्होंने प्रदेश के इतिहास में इस घटनाक्रम को अभूतपूर्व और शर्मनाक बताते हुए कहा कि आर्थिक मोर्चे पर सुक्खू सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और इसकी गलत नीतियों ने राज्य की वित्तीय स्थिति को पूरी तरह डगमगा दिया है। जयराम ठाकुर ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान शासनकाल में नेताओं और अधिकारियों पर ऐसे लांछन लगे हैं जो हिमाचल के इतिहास में पहले कभी नहीं देखे गए, और भाजपा का अब एकमात्र एजेंडा इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। मंडी में आठ वर्षों के अंतराल के बाद हुई इस कार्यसमिति बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्तावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को दी जा रही निरंतर सहायता के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि अब भाजपा इन जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जनता के बीच जाएगी। चेस्टर हिल मामले पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को घेरते हुए कहा कि इस प्रकरण में धारा 118 के उल्लंघन के साथ-साथ ‘बेनामी ट्रांजेक्शन’ की स्पष्ट संभावना है और एक वरिष्ठ अधिकारी ने राजस्व सचिव रहते हुए अपने पद का खुला दुरुपयोग किया है, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री को पहले से थी लेकिन अब इसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासनिक विरोधाभासों पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक ओर मुख्य सचिव पुनर्नियुक्ति और सेवा विस्तार न देने के आदेश जारी करते हैं, वहीं दूसरी ओर उसी दिन मुख्यमंत्री कार्यालय से एक अधिकारी को सेवा विस्तार दे दिया जाता है, जो यह दर्शाता है कि सरकार में कोई तालमेल नहीं है और ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के नाम पर केवल अराजकता व्याप्त है। मुख्यमंत्री सुक्खू को ‘झूठ का मसीहा’ करार देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि असम चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार के असत्य दावे किए, उससे लगता है कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें केवल झूठ बोलने का ठेका दे रखा है। ऋण के आंकड़ों पर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनके पांच वर्षों के कार्यकाल में केवल 19 हजार करोड़ का ऋण लिया गया था, जबकि वर्तमान सरकार ने मात्र सवा साल के कार्यकाल में 40 हजार करोड़ से अधिक का बोझ प्रदेश पर लाद दिया है, जिससे कुल ऋण अब 1.10 लाख करोड़ के पार पहुँच गया है। उन्होंने तंज कसा कि मुख्यमंत्री केंद्र की मदद को सदन में स्वीकार करने से कतराते हैं जबकि प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ही राज्य को विकास कार्यों के लिए 4000 करोड़ रुपए मिले थे। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के विरोधाभासी बयानों का हवाला देते हुए कहा कि जब सरकार के भीतर ही 2027 तक आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने के लक्ष्य पर सहमति नहीं है, तो जनता का विश्वास इस सरकार से पूरी तरह उठ चुका है। इस अवसर पर उनके साथ विधायक अनिल शर्मा, बलबीर वर्मा, उपाध्यक्ष बिहारी शर्मा, पायल वैद्य, प्रदेश सचिव प्रियंता शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश वालिया, जिला प्रवक्ता प्रताप ठाकुर और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञापनों और पेड न्यूज के संदिग्ध मामलों पर रखें नजर : डीसी अमरजीत सिंह ने जिला स्तरीय एमसीएमसी के सदस्यों को दिए निर्देश

हमीरपुर 21 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति के सभी सदस्यों और उनके अधीनस्थ टीमों को निर्देश दिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 साल पुराने जुन्गा रियासत के ऐतिहासिक शाही महल में लगी आग

एएम नाथ। जुन्गा/शिमला :  जुन्गा रियासत के ऐतिहासिक शाही महल में आग लगने की दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध और शोकाकुल कर दिया है। इस हादसे में करीब 200 वर्ष पुराने इस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्वाइंट एक्शन कमेटी की अहम बैठक में बड़ा फैसला, बलवंत सिंह बने नए एडवाइजर

पुनीत महाजन : चंडीगढ़।  ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एम.सी. एम्प्लाइज एंड वर्कर्स, चंडीगढ़ की एग्जीक्यूटिव बॉडी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज को-कन्वीनर जगमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांचों मतगणना केन्द्रों में मतों की गिनती की सभी तैयारियां पूर्ण- जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन

प्रातः 8 बजे से सभी मतगणना केंद्रों में शुरू होगी मतगणना मंडी, सुंदरनगर, जोगिन्द्रनगर और सरकाघाट मतगणना केन्द्रों में ईवीएम की और संस्कृति सदन कांगनीधार में होगी पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस वोटों की होगी...
Translate »
error: Content is protected !!