अग्रवाल समाज की सेवा यात्रा को मिला सरकार का साथ – सुरेन्द्र अग्रवाल की मंत्री हरपाल चीमा से शिष्टाचार भेंट

by

चंडीगढ़/ दलजीत अजनोहा : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र अग्रवाल ने आज चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के वित्त मंत्री माननीय श्री हरपाल सिंह चीमा एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अजय जैन से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस सौहार्द्रपूर्ण भेंट के दौरान श्री अग्रवाल ने अग्रवाल समाज द्वारा पंजाब में किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी मंत्री महोदय को दी। समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “अग्रवाल समाज की भूमिका राज्य के विकास और सामाजिक सौहार्द्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है। पंजाब सरकार हमेशा अग्रवाल समाज के साथ खड़ी है और समाज के कल्याण में हरसंभव सहयोग देने को प्रतिबद्ध है।”

श्री सुरेन्द्र अग्रवाल ने इस अवसर पर घोषणा की कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती को पूरे पंजाब में भव्यता, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, जागरूकता और सेवा की भावना को और भी मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जयंती के अवसर पर समाज सुधार से जुड़े अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत ने चीन को दिया Tariff वाला तगड़ा झटका, अब 5 साल तक तड़पेगा ड्रैगन

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव  कम हो गया है और सीमा पर सीजफायर लागू है. एक ओर जहां अमेरिका की ओर से Indo-PAK Ceasefire का ऐलान बीते शनिवार को किया गया था, तो...
पंजाब

बच्चों ने घर से निकाला था बाहर, कार्यालय बुलाकर आपसी सहमति से खुशी-खुशी भिजवाया घर

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के प्रयास से सीनियर सिटीजन की हुई घर वापिसी होशियारपुर, 25 अक्टूबर: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने गांव चग्गरां के एक सीनियर सिटीजन जो कि दो-तीन...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 36 बोतल शराब सहित एक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस के अंतर्गत पड़ती समुदडां चौकी मैं नाकाबंदी दौरान एक व्यक्ति को 36 देसी शराब सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। गढ़शंकर के एसएचओ जै पाल सिंह ने बताया कि...
article-image
पंजाब

Illegal Voters a Threat to

Calls for Drawing a Constitutional Line to Protect National Sovereignty Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 10 : Former Punjab Chief Secretary (Retd.) Kaushal stated that illegal voters are not victims but violators, who weaken the political power...
Translate »
error: Content is protected !!