अज्ञात युवकों ने की फायरिंग : रामगढ़ झुंगियां में पूर्व सैनिक के घर पर चलाई चार राउंड गोलियां

by

गढ़शंकर, 23 सितंबर :  गढ़शंकर तहसील के गांव रामगढ़ झुगियां में सुबह-सुबह एक घर के गेट पर अज्ञात युवकों द्वारा 4 राउंड फायरिंग की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही गढ़शंकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए गांव रामगढ़ झुगियां के पूर्व सैनिक दलजीत सिंह के बेटे सतनाम सिंह ने बताया कि वह रात को घर के अंदर सो रहा था कि अचानक उसे गोलियों की आवाज सुनाई दी और जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो उसके घर के गेट पर 4 युवकों ने 4 राउंड फायर किए। उसने बताया कि उसे शक है कि कुछ दिन पहले 3 संदिग्ध युवक उसके घर में आए थे और उसके विदेश में रह रहे बच्चों के बारे में पूछताछ की थी और यह घटना उन्हीं की तरफ से की गई लगती है।

इस घटना के बाद जहां लोगों में भय पैदा हो गया है, वहीं लोग क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी चिंतित हैं। इस संबंध में गढ़शंकर थाने के एसएचओ गगनदीप सेखों ने बताया कि सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है तथा दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएग।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

400 करोड़ रुपये की लागत से बने बंगा फ्लाईओवर का सांसद तिवारी ने किया उद्घाटन, फगवाड़ा से रोपड़ तक आवाजाही की बड़ी समस्या हुई हल: मनीष तिवारी

बंगा : करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से बना 3 किलोमीटर लंबा बंगा का फ्लाईओवर रोड आज चालू हो गया। इस अवसर पर फ्लाईओवर का उद्घाटन करने पहुंचे श्री आनंदपुर साहिब से सांसद...
article-image
पंजाब

भारी बरसात और बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से सजग: संदीप सैनी

बैकफिंको चेयरमैन ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बैकफिंको पंजाब के चेयरमैन संदीप सैनी ने आज कहा कि...
article-image
पंजाब

भगवंत मान ने तरनतारन में रोड शो कर ‘आप’ उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन

तरनतारन : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 नवंबर को होने वाले तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में रविवार को रोड शो का नेतृत्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा, आरोपी महिला पंजाब से काबू

एएम नाथ : मलेरकोटला /धर्मशाला, 11 दिसंबर (हि.स.)। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर ठगी की आरोपी महिला को पुलिस ने पंजाब के मलेरकोटला से गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!