भगवंत मान ने तरनतारन में रोड शो कर ‘आप’ उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन

by

तरनतारन : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 नवंबर को होने वाले तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में रविवार को रोड शो का नेतृत्व किया।

आप’ के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह उपचुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने का नहीं, बल्कि “तरनतारन के भविष्य के लिए फैसला करने का मौका है।”

मान ने कहा, “हमारी सरकार ने पंजाब की राजनीति की दिशा बदल दी है। झूठे वादों और परिवारवाद का दौर खत्म हो चुका है। आज पंजाब ईमानदार राजनीति और ऐसे विकास के लिए खड़ा है जो हर घर तक पहुंचे।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने योग्यता के आधार पर 55,000 सरकारी नौकरियां दीं और भर्तियों की प्रक्रिया जारी है। किसानों को दिन में मुफ्त बिजली मिल रही है, नहरों का पानी खेतों तक पहुंच रहा है और हर गरीब परिवार को राशन सुनिश्चित किया जा रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा, “हम यहां भाषण देने नहीं, सेवा करने आए हैं। हमारी कोशिश है कि किसानों और मजदूरों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौटे।”

विपक्ष पर हमला बोलते हुए मान ने कहा, “अकाली और कांग्रेस, जिनके हाथों में पंजाब की सत्ता रही, वे पांच साल चंडीगढ़ के बंगलों में ही रहे। उन्हें जनता के दर्द से कोई सरोकार नहीं रहा। वे सिर्फ अपने परिवारों की चिंता करते रहे, पंजाब की नहीं।”

सभा में मौजूद मनीष सिसोदिया ने भी लोगों से संधू को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा, “जब ‘आप दी सरकार’ के साथ ‘आप दा एमएलए’ होगा, तब विकास दोगुनी रफ्तार से होगा। विपक्ष सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप में समय गंवाता है, जबकि ‘आप’ काम करके दिखाती है।”

तरनतारन उपचुनाव के मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी। जून में आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा ने भगवान परशुराम चौक के लिए श्री ब्राह्मण सभा प्रगति को दिया 5 लाख रुपए का चैक

होशियारपुर, 27 सितंबर: विधायक होशियारपुर सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कचहरी रोड पर भगवान परशुराम जी के भव्य चौक का निर्माण किया जा रहा है और पंजाब सरकार की ओर से चौक से...
पंजाब

कोविड-19 के परीक्षक दौर में प्रवासी भाईयों ने डाला उत्तम योगदान: डा. राज कुमार 260 आशा वर्करों को एनआरआई मिनहास ने किया सम्मानित

होशियारपुर  । कोविड-19 के लाकडाउन के समय तथा इसके प्रसार को रोकने में अहम योगदान रहा है आशा वर्करों का जोकि फ्रंट लाइन योद्धों के रूप में उभरे। जहां पुलिस, मैडीकल टीमों, प्रशासन सभी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

एएम नाथ। कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड और दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।...
article-image
पंजाब

पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी पति दुआरा जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत

बटाला :  गांव ठठ्ठा के एक व्यक्ति ने पत्नि के अवैध संबंधों से दु:खी होकर गांव नानक नंगल जहां उसकी पत्नि उससे झगडक़र अपनी बहन के पास गई थी वहां जाकर कोई जहरीली वस्तु...
Translate »
error: Content is protected !!