महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बड़ी राहत : 5 महीने 19 दिन बाद होगी रिहा

by

बठिंडा। भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार बर्खास्त पंजाब पुलिस कांस्टेबल अमनदीप कौर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अमनदीप कौर पर पहले 17 ग्राम चिट्टा रखने का आरोप लगा था, जिसमें उसे पहले ही जमानत मिल चुकी थी, लेकिन बाद में विजिलेंस विभाग ने उसे आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में दोबारा गिरफ्तार कर लिया था।

हाईकोर्ट में दोनों पक्षों गवाहों की पेशी और वकीलों की दलीलों को सुनने के बाद माननीय जस्टिस अमन चौधरी ने अमनदीप कौर को नियमित जमानत देने का आदेश सुना दिया। कोर्ट ने माना कि वह 5 महीने 19 दिन से हिरासत में है, चालान पेश हो चुका है, गवाहों की संख्या अधिक है और ट्रायल लंबा चलेगा, इसलिए उसे लगातार जेल में रखना उचित नहीं। आदेश के बाद अमनदीप कौर अब जेल से बाहर आ सकेगी।

बताते चले कि बठिंडा शहर की एक महिला कांस्टेबल को बीती 2 अप्रैल को उसकी थारा गाड़ी से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसपर कथित तौर पर अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया।

जांच के बाद बठिंडा रेंज के विजिलेंस पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसमें उसकी चल और अचल संपत्तियों के साथ-साथ उसके वेतन, बैंक खातों और ऋण रिकार्ड की जांच की गई। अमनदीप को इसी साल 3 अप्रैल को बर्खास्त कर दिया गया था और वह फिलहाल बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद है।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस विभाग की जांच से पता चला कि अमनदीप की 2018 से 2025 के बीच कुल आय 1,08,37,550 रुपये थी, जबकि उसका खर्च 1,39,64,802.97 रुपये था, जो उसकी आय के ज्ञात स्रोतों से 31,27,252.97 रुपये अधिक था।

यह राशि उसकी वैध आय से 28.85 फीसदी अधिक थी। 11 अगस्त 2025 को विजिलेंस स्टेशन हाउस आफिसर (एसएचओ) परमिंदरजीत कौर ने अदालत को सूचित किया कि एजेंसी आरोपित के खिलाफ पूरक चालान दायर करने के लिए अपील कर रही है, लेकिन 11 अगस्त के बाद से लगातार पांच सुनवाइयों में विजिलेंस ऐसा करने में विफल रहा और उसने अधिक समय मांगा।

बताते चले कि एनडीपीएस केस में अमनदीप कौर की गिरफ्तारी ने राज्य भर में चर्चा खड़ी कर दी कि उसे पंजाब में तैनात एक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी का संरक्षण प्राप्त था।

हालांकि, जांचकर्ताओं का कहना है कि अब तक की जांच में ऐसा कोई संबंध सामने नहीं आया है। जांच से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी अमनदीप से पूछताछ की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की मासिक बैठक में संतोख वीर जी की पुस्तक “गुरसिखि प्रश्नोत्री” का विमोचन किया गया*

गढ़शंकर : दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर के गांधी पार्क स्थित कार्यालय और सरदार मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी में सभा की मासिक बैठक सभा के अध्यक्ष प्रिंसिपल डॉ. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में हुई,...
article-image
पंजाब

जीओ कार्यालय के समक्ष धरने के 151 दिन में रोष प्रर्दशन कर मोदी सरकार खिलाफ नारेवाजी की

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा जीओ कार्यालय के समक्ष क्रमवार चल रहे धरने के 151 वें दिन होशियार सिंह गोल्डी की अध्यक्षता में रोष प्रर्दशन किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेवाजी करते हुए...
article-image
पंजाब

जिला पुलिस द्वारा मई महीने में एन.डी.पी.एस. के 95 मामले दर्ज, 123 गिरफ्तार …नशों के खात्मे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी : एस.पी. मेजर सिंह

एनकॉर्ड की मीटिंग के दौरान नशों की रोकथाम के लिए की गई कार्रवाइयों की समीक्षा होशियारपुर, 26 जून : जिले में नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन पोर्टल (एनकॉर्ड) के तहत जिला पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!