चोरी की ट्रैक्टर ट्राली के साथ दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी : हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरोली गांव सिंगा से 12 अगस्त को स्वराज ट्रैक्टर ट्राली किया था चोरी

by

गढ़शंकर, 18 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जैपाल थाना गढ़शंकर ने बताया कि गढ़शंकर पुलिस को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब एएसआई महिंदर पाल थाना गढ़शंकर में 8 सितंबर को दर्ज मुकदमा नंबर 156 धारा 324/148/149 आईपीसी व 326 बढ़ोतरी जुर्म में आरोपी अमरजीत सिंह पुत्र पियारा व हरभूषन बिली पुत्र महावीर निवासी चक्क रोंता थाना गढ़शंकर को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी अजय निवासी चक्क रोंता की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन्होंने मिलकर हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरोली गांव सिंगा से 12 अगस्त को स्वराज ट्रैक्टर ट्राली चोरी किया था जिस के चलते हरोली थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद उक्त ट्रैक्टर ट्राली अमरजीत की हवेली में बरामद किया गया। इंस्पेक्टर जैपाल ने बताया कि इस बाबत आरोपियों के विरुद्ध दर्ज केस में 411 धारा जोड़ी गई है और आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के 2097 गांवों में बाढ़ का सितम …52 की मौत : 119 शिविरों में 5521 लोगो को मिल रही राहत

चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. राज्य के ज्यादातर जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं. नदियां अभी भी उफान पर हैं. बाढ़ में हजारों परिवार उजड़ गए, लाखों...
article-image
पंजाब

शिक्षा प्रोवाइडर, वालंटियर टीचर व नान टीचिंग को सभी लाभ देते हुए रेगुलर किया जाए : डेमोक्रेटिक टीचर फ़्रंट नेता

गढ़शंकर : मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान द्वारा पिछले वर्ष टीचर दिवस पर विशेष समागम के दौरान शिक्षा विभाग के 8736 अस्थायी टीचर व अन्य कर्मचारियों को रेगुलर करने का ऐलान किया था वह मात्र...
article-image
पंजाब

केदारनाथ के पास हाईवे पर उतरा हेलिकॉप्टर : पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

केदारनाथ :   शनिवार दोपहर उत्तराखंड के केदारनाथ धाम की ओर जा रहा एम्स ऋषिकेश का एक हेलिकॉप्टर अचानक तकनीकी दिक्‍कत में फंस गया। हेलिपैड से महज दस मीटर पहले इंजन में खराबी का संकेत...
Translate »
error: Content is protected !!