अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

by
माहिलपुर , 11 अक्तूबर : माहिलपुर पुलिस ने 9 अक्तूबर की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृतक युवक के पिता बूटा सिंह निवासी सैला खुर्द के बयान पर कारवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106,281,324(4) बी एन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मिरतक के पिता बूटा सिंह ने बताया कि उसका 23 वर्षीय लड़का जसकरण सिंह 9 अक्तूबर की देर रात होशियारपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने मोटरसाइकिल नं पीबी10 बी 0650 पर सवार होकर वापस लौट रहा था तो रात करीब साढे 12 वजे मुख्य चौक माहिलपुर पहुंचने पर उसके मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने पर उसने अपने बेटे के शव को सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया था। बूटा सिंह ने पुलिस से मांग करते हुए कहा था कि उसके लड़के की मौत अज्ञात वाहन के चालक की लापरवाही के कारण हुई है इसलिए उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। इस बयान पर थाना माहिलपुर में अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध विभिन्न धराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तू-तू-मैं-मैं हुई आप विधायक तथा आशु की पत्नी में : ममता आशु के आरोप अस्थाई मुलाजिमों के सूची में कई मृतकों के नाम भी शामिल

लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार द्वारा अस्थाई मुलाजिमों को पक्का करने की नीति के तहत लुधियाना नगर निगम में लाए गए प्रस्ताव पर आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी तथा पूर्व कांग्रेसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के महिला विंग, लीगल विंग, यूथ विंग व 6 जिलों के प्रधानों सहित 16 नई नियुक्तियां : किसानों व मजदूरो के हर संघर्ष में आल इंडिया जाट महासभा साथ देगी – हरपुरा

आल इंडिया जाट महासभा का किसी राजनीतिक पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं, निजी तौर पर कोई किसी भी पार्टी भी पार्टी के साथ जुड़ा हो सकता – हरपुरा गुरप्रताप सिंह भुल्लर लीगल विंग पंजाब...
article-image
पंजाब

14 हजार420 बोतल शराब के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

नावादा : जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी के प्रयास को विफल किया गया। यह कार्रवाई रजौली समेकित...
Translate »
error: Content is protected !!