मृतक की फाईल फोटो

कालेज की प्रबंधक और वाईस प्रिसीपल के खिलाफ मामला दर्ज : नर्सिग कालेज में विधार्थी द्वारा जहरीली बस्तू खाने के बाद खुदकुशी करने का मामला

by

गढ़शंकर।  गुर सेवा नर्सिग कालेज पनाम में 9 अक्तूबर को बीएससी नर्सिग के विधार्थी दुारा जहरीली चीज खाकर खुदकुशी करने के मामले को लेकर कालेज की प्रबंधक दविंद्र कौर राय और वाईस प्रिसीपल कमलदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मृतक छात्र के  शव को पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सांैप दिया गया।
गुर सेवा नर्सिग कालेज पनाम में बीएससी नर्सिग के विधार्थी आशिक खान दुारा जहरीली चीज खा कर खुदकुशी करने के बाद कालेज प्रबंधन के खिलाफ विधार्थियों दुारा सडक़ जाम कर प्रर्दशन करने के बाद गढ़शंकर पुलिस ने कारवाई की करते हुए मृतक विधार्थी आशिक खान के पिता महबूब खान निवासी लोफारी, पुलिस थाना विछोरा , जिला नूंह मेवात के ब्यानों पर कालेज की प्रबंधक दविंद्र कौर राय और वाईस प्रिसीपल कमलदीप कौर के खिलाफ धारा 108 बीएनएस व 306 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
महबूब खान ने पुलिस को दिए ब्यान में कहा कि मैने अपने 19 वर्षीय बेटे को 2023 में गुर सेवा नर्सिग कालेज में बीएससी नर्सिग में दाखिला करवाया था। कालेज से बिना कोई कारण बताए 17 सितंबर को बेटे आशिक खान को 6 महीने के लिए कालेज से निकाल दिया। जिसके बाद आशिक खान गांव आ गया तो मैं आशिक खान को साथ लेकर 06 अक्तूबर को कालेज आया तो कालेज में तैनात अध्यापिका संगीता को मिला तो उन्होंने कहा कि प्रबंधक दविंद्र कौर राय से मिले। जिसके बाद 7 अक्तूबर को दविंद्र कौर राय से मिले। जिसके बाद उन्होंने प्रिसीपल से मिलने को कहा और प्रिसीपल ने आशिक खान की कलास टीचर जतिंद्र कौर से कहा कि आशिक खान को 6 महीने के लिए कालेज से कैसे निकाल दिया तो कहा कि आशिक खान को दस दिन के लिए घर ले जाए। लेकिन मेरे दुारा प्राथना करने पर जतिंद्र कौर ने कहा कि हलफिया ब्यान दे कि आगे से कोई गल्ती नहीं करेगा। जिसके बाद मैने हलफिया ब्यान दे दिया और प्रिसीपल से कहा कि मेरे बेटे को तंग परेाान नहीं करना । अगर कोई भी आशिक खान गल्ती करेगा तो मुझे पहले बताना। जिसके बाद मैं उसे होस्टल में छोड़ कर वापिस अपने घर चला गया। दूसरे दिन मेरे बेटे आशिक खान का फाने आया कि कालेज की प्रबंधक दविंद्र कौर राय और वाईस प्रिसीपल कमलदीप कौर मुझे तंग परेशान कर रही है।
09 अक्तूबर को बेटे आशिक खान के सहपाठी अली खान का मुझे फोन आया कि आशिक खान ने कोई जहरीली चीज खा ली है। मैं अपने रिखतेदारों के साथ कालेज पहुंचा तो मुझे पता चला कि बेटे आशिक खान को अस्पताल ले जाने के लिए कालेज दुारा अैबूलैंस का भी प्रबंध नहीं किया। कालेज के विधार्थी अपने स्त्तर पर ही उसे अस्पताल लेकर गए। महबूब खान ने पुलिस से कालेज की प्रबंधक दविंद्र कौर राय और वाईस प्रिसीपल कमलदीप कौर  आपने पर बेटे आशिक खान को तंग परेशान करने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसएचओ बलजिंदर सिंह : मृतक आशिक खान के पिता महबूब खान के ब्यानों पर कालेज की प्रबंधक दविंद्र कौर राय और वाईस प्रिसीपल कमलदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों को सौंप दिया गया। अभी तक किसी की ग्रिफतारी नहीं हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रैफ्रीजेशन व एयर कंडीशनिंग संबंधी एक माह का नि:शुल्क कोर्स 12 से होगा शुरु आर सेटी में

होशियारपुर, 09 दिसंबर जिला परिषद भवन होशियारपुर के सामने सिविल लाइन्ज स्थित पी.एन.बी. आर.सेटी(ग्रामीण स्व रोजगार ट्रेनिंग संस्था) की ओर से 12 दिसंबर 2022 से रैफ्रीजेशन व एयर कंडीशनिंग संबंधी एक माह का नि:शुल्क...
article-image
पंजाब

खालसा साजना दिवस की तैयारियां संपन्न : जत्थेदार मनोहर सिंह अध्यक्ष

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : दोआबा के प्रमुख शहादत स्थल गुरुद्वारा शहीद बाबा मत्ती साहिब जी, गांव डरोली कलां, आदमपुर दोआबा में 14 अप्रैल को खालसा साजना दिवस के अवसर पर बहुत ही हर्षोलाश के साथ...
article-image
पंजाब

जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव-2025 : मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन 19 अगस्त को 20 से 27 अगस्त तक दावे और एतराज़ लिए जाएंगे..3 सितंबर को होगी अंतिम प्रकाशना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने 5 अक्टूबर, 2025 तक होने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति के आम चुनावों के लिए मतदाता सूचियों को अपडेट करने हेतु समय-सारिणी जारी की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

74 लाख का गबन : खाता धारकों के नाम पर फर्जी लोन लेकर राशि का गबन किया

उन्ना। फर्जी खाता धारकों के नाम पर लोन लेकर नंगल सलांगड़ी सहकारी सभा के सचिव ने सदस्यों की मिली भुगत से 74 लाख रुपए का गबन किया है। इसके लिए फर्जी दस्तावेज बनाए गए,...
Translate »
error: Content is protected !!