ED ने रूपनगर जिले के 13 खनन ठिकानों पर की छापेमारी : 3.5 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद – सूत्रों के मुताविक अवैध खनन मामले में ‘नसीबचंद व श्री राम क्रशर’ और अन्य भी शामिल

by

रूपनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले पंजाब में ED ने बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन मामले में ED की टीमों ने 13 ठिकानों पर छापा मारा। रूपनगर जिले के आसपास भोला ड्रग्स मामले से जुड़ी जांच में ईडी ने 13 खनन ठिकानों पर छापेमारी की। ED ने बुधवार को मुख्य आरोपी जगदीश सिंह उर्फ ​​भोला से जुड़े मादक पदार्थों से जुड़े धन शोधन मामले के तहत पंजाब में कई स्थानों पर तलाशी ली। जिसमें ईडी को अबतक 3.5 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद हुआ है। पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 1 जून को होने है। वोटिंग से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने यहां बड़ा एक्शन लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, रूपनगर जिले में कुल 13 परिसरों पर छापेमारी की गई। ईडी ने अपनी जांच में पाया था कि भोला मामले में एजेंसी द्वारा कुर्क की गई जमीन पर ‘अवैध’ खनन किया जा रहा था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है। सूत्रों ने बताया कि इस कथित अवैध खनन मामले के कुछ आरोपियों में ‘नसीबचंद व श्री राम क्रशर’ और अन्य शामिल हैं।

पंजाब में मादक पदार्थ से जुड़े धन शोधन का यह मामला करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ गिरोह से जुड़ा है, जिसका पुलिस ने 2013-14 के दौरान पर्दाफाश किया था। ईडी ने पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले को आमतौर पर ‘भोला’ मादक पदार्थ मामले के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस मामले में कथित मुख्य आरोपी, पहलवान से पुलिसकर्मी और फिर मादक पदार्थ माफिया बने जगदीश सिंह उर्फ ​​भोला की संलिप्तता सामने आई थी।

क्या है मामला : पंजाब में ड्रग्स केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ गिरोह से जुड़ा है, जिसका पुलिस ने 2013-14 में खुलासा किया था। ED ने पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले को ‘भोला ड्रग्स केस’ के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इसमें कथित मुख्य आरोपी, जगदीश सिंह उर्फ ​​भोला की संलिप्तता सामने आई थी। ईडी ने भोला को जनवरी 2014 में गिरफ्तार किया था। पंजाब के पीएमएलए कोर्ट में केस का ट्रायल चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि जगदीश भोला को भारतीय कुश्ती का ‘किंग कांग’ भी कहा जाता था। उसे अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। दिल्ली में 1991 में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। जगदीश भोला ने पंजाब पुलिस में डीएसपी के रूप में भी काम किया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ढोल-नगाड़ों से किया विधायक कमलेश ठाकुर का स्वागत, मसरूर पहुंचने पर गदगद हुए क्षेत्रवासी : मसरूर मंदिर क्षेत्र को रोजगार की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा  युवाओं के लिए घर के नजदीक रोजगार के संसाधान उपलब्ध हों, इसके लिए मसरूर मंदिर क्षेत्र को आने वाले समय में विकसित किया जाएगा। मसरूर मंदिर क्षेत्र में पर्यटन के साथ-साथ...
article-image
Uncategorized , पंजाब

पंजाब विधानसभा कमेटियों से पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान को हटाया : दो नए चेहरे शामिल

चंडीगढ़, 10 अगस्त :  पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने पंजाब विधानसभा कमेटियों से पूर्व मंत्री को हटा दिया है। इनके स्थान पर दो नए चेहरे शामिल किए गए हैं। पंजाब विधानसभा...
article-image
पंजाब

गुरु सिखी का शुभ दिवस गांव हरमा में बंगा परिवार द्वारा मनाया गया

गढ़शंकर। गांव हरमा के बंगा परिवार के पूरे समुदाय ने गुरु सिखी का शुभ दिन मनाया और सुखमनी साहिब के पाठ का भोग डाला गया और उसके बाद गुरु का अटूट लंगर लगाया गया...
article-image
पंजाब

पंजाब से राज्यसभा जाएंगे अरविंद केजरीवाल?……क्या हरभजन सिंह भज्जी का कराएंगे इस्तीफा ?

चंडीगढ़ : अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा का चुनाव खुद हार गए। उनकी आम आदमी पार्टी भी बीजेपी से पराजय झेलकर दिल्ली की सत्ता से बाहर हो गई। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी...
Translate »
error: Content is protected !!