कड़ी सुरक्षा के बीच सुखबीर बादल ने फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में दी सेवा

by
फतेहगढ़ साहिब  : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल  ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक गुरुद्वारे के बाहर सेवादार के तौर पर ‘सेवा’ की है।
पैर में फ्रैक्चर के कारण व्हीलचेयर पर बैठे बादल ने कीर्तन भी सुना और सामुदायिक रसोई में बर्तन भी धोए है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा प्राप्त है जिसके चलते वह सुरक्षाकर्मियों के घेरे में गुरुद्वारे पहुंचे। उन्होंने सेवादार के नीले वस्त्र पहने हुए थे, और सुबह 9 बजे से 1 घंटे तक एक हाथ में कृपाण लेकर गुरुद्वारे के प्रवेश द्वार पर बैठे रहे है।
अकाल तख्त ने किया ऐलान अकाल तख्त ने पंजाब में 2007 से 2017 तक शिअद और उसकी सरकार द्वारा की गई ‘गलतियों’ के लिए सुखबीर सिंह बादल की ‘तनखैया’ (धार्मिक सजा) का सोमवार को ऐलान किया गया था। शनिवार को उनके प्रायश्चित का 5वां दिन है।
‘सेवादार’ के रूप में काम करने को कहा अकाल तख्त ने बादल को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के अलावा तख्त केसगढ़ साहिब, तख्त दमदमा साहिब और मुक्तसर और फतेहगढ़ साहिब में 2-2 दिन ‘सेवादार’ के रूप में काम करने को कहा है। स्वर्ण मंदिर में अपने प्रायश्चित के दूसरे दिन 4 दिसंबर को पूर्व आतंकी नारायण सिंह चौरा ने उन पर गोली चलाने का प्रयास किया जिसमें वह बाल-बाल बच गए। सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लालपानी स्कूल में विश्व हेपेटाइटिस दिवस कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ : शिमला 31जुलाई – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला शिमला की ओर से आज 31 जुलाई 2024 को विश्व हेपेटाइटिस दिवस गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालपानी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब

केजरीवाल की आप पर कमजोर हो रही पकड़ -एक भी राज्यसभा सदस्य से नहीं दिला सकते इस्तीफा : भूपेश बघेल

 कांग्रेस के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। बघेल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पर पकड़ कमजोर...
article-image
पंजाब

थार में लिफ्ट ली दो महिलाओं ने कर दिया 10 लाख की नकदी पर हाथ साफ

सोनीपत  : थार में लिफ्ट लेकर युवक से दो महिलाएं उसकी 10 लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गई। महिलाओं ने युवक व साथियों को फ्लैट में बंद कर वारदात को अंजाम दिया। महिलाएं...
Translate »
error: Content is protected !!