अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

by

माहिलपुर |  माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर मार देने से स्कूटी सवार महिला की कुचलने से मौत हो गई माहिलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिरतका हरजिंदर कौर के पति चरनजीत सिंह वासी बाहोवाल ने माहिलपुर पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पत्नी हरजिंदर कौर अपनी स्कूटी नंबर पब 07 बीके 8603 पर सवार होकर बाहोवाल से दंडेवाल गांव जा रही थी इस दौरान जब वह माहिलपुर के पास राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पुहंची तो पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने से वह सड़क पर गिर गई जिसके चलते वाहन का टायर उसके सिर को कुचल गया। उसने बताया कि वह हरजिंदर कौर को लेकर सिविल अस्पताल माहिलपुर पुहंचे ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर ने उसे मिरतक घोषित कर दिया। मिरतका के दो लड़कियां व एक लड़का था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोटरी क्लब मिड टाउन के प्रोजेक्ट ‘रिसाइट विजन’ के तहत कम दृष्टि वाले विद्यार्थियों को चश्मे वितरित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी क्लब मिड टाउन के सामाजिक कल्याण प्रोजेक्ट ‘रिसाइट विजन’ के अंतर्गत रोटरी क्लब होशियारपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एलिमेंट्री स्कूल शिमला पहाड़ी चौक, बहादुरपुर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपको शहीद मान लिया हैँ आप अनशन खोल ले – खाप नेताओं खापो नें डल्लेवाल से किया आग्रह

चंडीगढ़ । किसान आंदोलन अब भी शांत नहीं हुआ है। लगातार किसानों को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। वहीँ अब किसान आंदोलन के चलते चंडीगढ़ के किसान भवन में हरियाणा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एरोगेंट और पेशे के काबिल नहीं’..IGMC में मरीज से मारपीट के आरोपी डॉक्टर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा खुलासा : पहले भी आ चुकी हैं शिकायतें

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में विवाद फिलहाल, थमा नहीं है. इस मामले में परिजन और अन्य लोग...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या

मानसा : अपने गीतों के माध्यम से गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा में हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा में अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की...
Translate »
error: Content is protected !!