गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या

by

मानसा : अपने गीतों के माध्यम से गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा में हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा में अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। पहले गंभीर रूप से घायल सिद्धू मूसेवाला को मानसा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गाय। उन पर हमले में दो अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं।

यह घटना मानसा में हुई है। यहां पर मूसेवाला पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मानसा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनके दो अन्य साथियों को भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

सरकार ने कल ही घटाई थी सुरक्षा : भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे। मान सरकार ने एक्शन लेते हुए उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 पुलिसकर्मी सस्पेंड : पूर्व सैनिक के बेटे को अवैध हिरासत में दी थर्ड डिग्री

फतेहगढ़ साहिब। रिटायर फौजी के बेटे को अवैध हिरासत में थर्ड डिग्री देने के मामले का खुलासा हुआ है। शनिवार को मामला एसएसपी के सामने पहुंचा। जिसके बाद एसएसपी ने आरोपी पुलिस मुलाजिमों के...
article-image
पंजाब

एनजीटी तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें सभी विभाग : एडीसी

धर्मशाला, 28 नवम्बर। सभी विभाग नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में आज वीरवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के तहत कार्यों की समीक्षा बैठक की...
हिमाचल प्रदेश

भारतीय किसान युनियन ऊना के अध्यक्ष वने जरनैल सनोली

ऊना : जिला ऊना के भारतीय किसान युनियन का गठन किया गया है जिसमें जिला का प्रधान जरनैल सनोली को वनाया गया है और उप प्रधान इकबाल सिंह राणा, और जरनल सैक्टरी देस राज,...
article-image
पंजाब

बिजली के लग रहे कटो के विरुद्ध गढ़शंकर बिजली कार्यलय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

गढ़शंकर – सीपीआई एम के आह्वान पर एक्सईन पंजाब पावर कारपोरेशन गढ़शंकर के कार्यलय के सामने इलाके में लगाए जा रहे अघोषित कटो के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित...
Translate »
error: Content is protected !!